लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान पानी की किल्लत, पिता-पुत्र ने मिलकर खोद डाला कुआं

By भाषा | Updated: June 4, 2020 17:01 IST

लॉकडाउन के दौरान अपने खाली समय का इस्तेमाल करते हुए महाराष्ट्र के एक गांव में एक पिता-पुत्र ने कुआं खोदकर अपने क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने में किया।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों की मेहनत को प्रकृति का भी साथ मिला और ये दोनों करीब 16 फुट की गहराई में पानी खोजने में सफल रहे। यह परिवार नांदेड़ जिले के मुल्जारा गांव में रहता है और अब इन्हें इस बात की खुशी है कि उनके लिए पानी अब हर समय उपलब्ध है।

औरंगाबाद: देश में कोरोना वायरस को नियंत्रण में करने के लिए लागू बंद के बीच अपने खाली समय का इस्तेमाल करते हुए महाराष्ट्र के एक गांव में एक पिता-पुत्र ने कुआं खोदकर अपने क्षेत्र में पानी की समस्या को दूर करने में किया। जब बंद में समय बिताने के लिए लोग अलग-अलग रास्ते तलाश रहे थे तब इन दोनों ने एक बेहद जरूरी परेशानी को दूर करने का फैसला लिया और कुआं खोदने में जुट गए। इन दोनों की मेहनत को प्रकृति का भी साथ मिला और ये दोनों करीब 16 फुट की गहराई में पानी खोजने में सफल रहे। 

यह परिवार नांदेड़ जिले के मुल्जारा गांव में रहता है और अब इन्हें इस बात की खुशी है कि उनके लिए पानी अब हर समय उपलब्ध है। सिद्धार्थ देवाके ने बताया कि वह एक ऑटो चालक के रूप में काम करते थे और बंद की वजह से उनका यह काम रुक गया। इसके अलावा वे एक स्थानीय बैंड में भी काम करते थे लेकिन बंद की वजह से यह भी काम बंद हुआ और उनकी आय का स्रोत खत्म हो गया। आय का कोई साधन नहीं और पानी की समस्या भी उनके सामने खड़ी थी। उन्हें रोजमर्रा की पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए घर से दूर जाना पड़ता था। 

इसी दौरान उनके मन में विचार आया कि वह अपने घर के परिसर में ही कुंआ खोद लें। उन्होंने कहा कि वह और उनका बेटा घर पर ही बैठे रहते थे इसलिए पानी की समस्या दूर करने के लिए उन्होंने कुआं खोदने का निर्णय लिया। देवाके जमीन खुदाई का काम करते थे और उनका किशोर बेटा पंकज गड्ढे से मिट्टी हटाने के काम में लगा हुआ था।

पंकज ने कहा, ‘‘ मैं गड्ढे में प्रवेश करके मिट्टी को बाल्टी में भरता था और मेरे पिता उसे खींच कर निकालते थे। हम इस तरह से 16 फुट गहराई तक खोदते गए और अब हमारे पास पानी है।'' देवाके ने कहा कि वे दोनों इस काम में तीन-चार दिन तक लगे रहे और अब उनके घर में ही पानी की व्यवस्था हो गई और अब उनके बच्चे कभी भी यहां से पानी ले सकते हैं।

 

टॅग्स :महाराष्ट्रऔरंगाबादकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"