लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित व्यक्ति समेत दो मरीज अस्पताल से भागे, पकड़कर फिर से कराया गया भर्ती

By भाषा | Updated: March 29, 2020 16:21 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोराना वायरस संक्रमित व्यक्ति समेत दो मरीज शनिवार देर रात यहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को चकमा देकर एक सरकारी अस्पताल से भाग निकले। इस घटना को लेकर मचे हड़कंप के बाद दोनों मरीजों को पुलिस की मदद से पकड़कर रविवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोराना वायरस संक्रमित व्यक्ति समेत दो मरीज भाग निकले।दोनों मरीजों को पुलिस की मदद से पकड़कर रविवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एमपी. मध्य प्रदेश के इंदौर में कोराना वायरस संक्रमित व्यक्ति समेत दो मरीज शनिवार देर रात यहां स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को चकमा देकर एक सरकारी अस्पताल से भाग निकले। इस घटना को लेकर मचे हड़कंप के बाद दोनों मरीजों को पुलिस की मदद से पकड़कर रविवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि मनोरमा राजे टीबी चिकित्सालय के पृथक वॉर्ड से भागने वाले मरीजों में से एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है, जबकि दूसरे को इस महामारी के संदेह में भर्ती किया गया था। जड़िया ने बताया, "दोनों पुरुष मरीज टहलने के नाम पर वॉर्ड से बाहर निकले और अस्पताल से भाग गये। इसकी जानकारी मिलने पर हमने अपने दलों को फौरन इनके पतों पर भेजा। लेकिन वे वहां नहीं मिले।" स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि खोज अभियान के दौरान दोनों मरीज अपने रिश्तेदारों के घर मिले। पुलिस की मदद से इन्हें वहां से पकड़कर दोबारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया, "अस्पताल से भागने के बाद दोनों मरीज जिन लोगों से मिले थे, उनके नमूने लेकर कोराना वायरस संक्रमण की जांच करायी जा रही है।" इंदौर, राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। अब तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर के 20 मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई है। इनमें शामिल 65 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। भाषा हर्ष शफीक

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब