लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में आदिवासी महिला को पेड़ पर बांधकर मायके वालों ने की पिटाई, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 2, 2021 21:24 IST

Open in App

अलीराजपुर (मध्य प्रदेश), दो जुलाई मध्य प्रदेश में अलीराजपुर जिले के एक गांव में 20 वर्षीय शादीशुदा महिला के नाराज होकर अपने ससुराल से बिना बताये मामा के घर जाने पर महिला के मायके वालों ने उसे एक पेड़ से बांध दिया और कथित रूप से डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित महिला के चार भाइयों को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उप संभागीय मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना अलीराजपुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बोरी थाने के बड़े फुटतालाब गांव में नानची अजनार (20) नाम की महिला के साथ 28 जून की शाम को हुई।

उन्होंने कहा कि इस महिला की शादी हाल ही में भूरछेवडी गांव के एक लड़के के साथ हुई थी और उसका पति गुजरात में मजदूरी करने उसे छोडकर अकेले ही चला गया था, जिससे नाराज होकर वह ससुराल में बिना किसी को बताए अपने मामा के यहां आंबी गांव चली गयी थी।

भागवानी ने बताया कि इस बात से नाराज होकर उसके मायके वाले उसे घर लाये और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई की। इस दौरान किसी ने घटना के वीडियो बनाकर वायरल कर दिये।

उन्होंने कहा कि इस मामले में बोरी थाने में प्राथमिकी एक जुलाई की रात दर्ज कर ली गयी है और उसके (पीड़ित महिला के) भाइयों केलसिंह निनामा, कारम निनामा, दिनेश निनामा और उदय निनामा को आरोपी बनाकर उनके खिलाफ भादंवि की धारा 355, 323, 294 और 506 के तहत कार्रवाई की गयी है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ