लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में अपने ही दावों से पीछे हटती पुलिस, 9 मोस्ट वांटेड आतंकियों का पोस्टर जारी, जानें पूरा मामला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 14, 2021 14:42 IST

श्रीनगर को आतंकी मुक्त कर दिए जाने का दावा पिछले साल 3 जुलाई को किया गया था। उसके बाद श्रीनगर में कई मुठभेड़ें हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में नाममात्र आतंकियों के बचे होने के दावे को भी अब कश्मीर पुलिस खुद ही झूठलाने लगी है।अब वह कहती है कि कश्मीर में आतंकियों की संख्या 200 से अधिक हो सकती है।

जम्मू: कश्मीर पुलिस की एक बार फिर किरकिरी हो रही है। कारण, पुलिस द्वारा अपने ही दावों से पीछे हटना है। दोनों ही दावे आतंकवादियों को लेकर हैं।

पहले में पुलिस श्रीनगर को आतंकी मुक्त घोषित कर चुकी थी और दूसरे में लगातार कह रही थी कि कश्मीर में अब नाममात्र के आतंकी रह गए हैं। पर पुलिस द्वारा जारी मोस्ट वांटेड का पोस्टर तस्वीर का दूसरा ही रूख दिखाता था।

पुलिस श्रीनगर में सक्रिय 9 मोस्ट वांटेड आतंकियों का पोस्टर जारी कर उन्हें पकड़वाने या मार डालने में सहयोग करने वालों को इनाम देने की घोषणा की है।

अभी तक वह श्रीनगर को आतंकी मुक्त घोषित कर रही थी। छह महीने पहले उसने इसकी घोषणा की थी कि श्रीनगर में अब कोई आतंकी नहीं बचा है। पर अब खुद नौ आतंकियों की मौजूदगी की घोषणा कर उसने अपने ही दावों पर कश्मीरियों को सवाल उठाने का मौका दिया है।

वैसे राजधानी शहर श्रीनगर को आतंकी मुक्त कर दिए जाने का दावा पिछले साल 3 जुलाई को किया गया था। उसके बाद श्रीनगर में कई मुठभेड़ें हो चुकी है जिसमें मारे जाने वाले आतंकियों के प्रति कश्मीर पुलिस का अब कहना है कि आतंकी श्रीनगर को ट्रांजिट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। वह कहती थी कि फंउिंग और मेडिकल सहायता के लिए श्रीनगर में आतंकियों का आना जाना लगा रहता है।

इसी तरह कश्मीर में नाममात्र आतंकियों के बचे होने के दावे को भी अब कश्मीर पुलिस खुद ही झूठलाने लगी है। अब वह कहती है कि यह संख्या 200 से अधिक हो सकती है। वे इसके लिए घुसपैठ को कारण बताते हुए कहती थी कि एलओसी और सीमा पार से घुसपैठ को रोका नहीं जा सका है जिस कारण कश्मीर में आतंकियों की संख्या एक बार फिर लगातार बढ़ती जा रही है।

टॅग्स :आतंकवादीश्रीनगरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर