लाइव न्यूज़ :

लोक सभा 2019 से पहले प्रशांत किशोर ने 712 जिलों में कराया सर्वे, राहुल से 4 गुना लोकप्रिय पीएम मोदी, देखें अन्य परिणाम

By भारती द्विवेदी | Updated: September 4, 2018 15:36 IST

आई-पैक के सर्वे में 923 नेताओं की सूची में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, राकांपा नेता शरद पवार सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय नेताओं के नाम शामिल किए गए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 4 सितंबर: इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC)ने देश भर में एक सर्वे किया है। इस सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 48 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। अभी भी 48 फीसदी लोगों को लगता है कि पीएम मोदी ही देश के एजेंडे को आगे बढ़ा सकते हैं। 

लोगों की दूसरी पसंद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी को 11 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। 9.3 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। जबकि सात फीसदी मत के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 4.2 फीसदी वोट और बसपा सुप्रीमो मायावती 3.1 फीसदी वोटों के साथ पांचवें और छठवें स्थान पर हैं।

लोगों के हिसाब से क्या हैं मुद्दे:

सर्वे में शामिल 57 लाख लोगों ने सर्वे के दौरान ये माना कि देश के लिए टॉप प्राथमिकता वाले मुद्दों में महिला सशक्तिकरण, कृषि संकट, आर्थिक असमानता, छात्रों की समस्या, स्वास्थ्य शिक्षा एवं सफाई, सांप्रदायिक एकता और प्राथमिक शिक्षा शामिल किया जाना चाहिए।

लोग बतौर नेता इन्हें देखना चाहते हैं:

वहीं लोगों ने सर्वे में RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, अभिनेता अक्षय कुमार, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी, योग गुरु बाबा रामदेव एवं पत्रकार रवीश कुमार को राजनीति करते देखना चाहते हैं। गौरतलब है कि आई-पैक के सर्वे में 923 नेताओं की सूची में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, राकांपा नेता शरद पवार सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय नेताओं के नाम शामिल किए गए थे।

सर्वे में देश के 712 जिले के लोग लोग हुए शमिल

प्रशांत किशोर के इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) ने ये सर्वे नेशनल एजेंडा फोरम के साथ मिलकर किया है। इस सर्वे में देश के 712 जिलों के 57 लाख लोगों ने हिस्सा लिया है। इस सर्वे को पूरा करने में 55 दिन का समय लगा। आई-पैक ने इस सर्वे के जरिए देश के 923 नेताओं के बारे में अपनी राय जाहिर करने को कहा था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर