लाइव न्यूज़ :

2018 में देश में चली गई 1 करोड़ लोगों की नौकरी, बेरोजगारी दर पहुंची रिकॉर्ड स्तर पर: CMIE

By विकास कुमार | Updated: January 7, 2019 11:43 IST

CMIE की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में देश में 1 करोड़ नौकरियां लोगों की नौकरियां चली गईं. दिसंबर 2017 में देश में 40.79 करोड़ लोगों के पास रोजगार था जो दिसंबर 2018 में घटकर 39.07 करोड़ हो गया.

Open in App

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के लिए सब कुछ अच्छा नहीं हो रहा है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी(CMIE) की ताजा रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि देश में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है. CMIE की रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में देश में 1 करोड़ नौकरियां लोगों की नौकरियां चली गईं. दिसंबर 2017 में देश में 40.79 करोड़ लोगों के पास रोजगार था जो दिसंबर 2018 में घटकर 39.07 करोड़ हो गया.

इस रिपोर्ट के अनुसार 1 करोड़ लोगों की नौकरियां चली गईं. जिनकी नौकरियां गईं उनमें 80 प्रतिशत महिलाएं थी और 90 प्रतिशत लोग ग्रामीण भारत के थे. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ने 5 साल में 10 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत है कि आज नौकरियां आ नहीं रही है लेकिन लोगों से पुरानी भी छिनती जा रही हैं. 

मनीष तिवारी ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी दर 7.4 प्रतिशत को पार कर चुकी है. जो कि पहले की तुलना में बहुत ज्यादा है. उनके अनुसार रोज कमाने खाने वालों और छोटे व्यापारियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है. 

मोदी सरकार रोजगार के मोर्चे पर अपना बचाव करने के लिए बार-बार मुद्रा लोन का हवाला देती है. सरकार के अनुसार अभी तक 13 करोड़ लोगों को 5.5 लाख करोड़ का मुद्रा लोन बांटा गया है. जिसके कारण रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं. सरकार ने छोटे व्यापारियों से उनके कारोबार का आंकड़ा भी मांगा है ताकि विपक्ष के आरोपों को काउंटर किया जा सके. 

मोदी सरकार में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में कहा था कि देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है. उनके इस बयान के बाद सीएमआई का ये आंकड़ा उनकी चिंताओं को बल दे रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले ये आंकड़े मोदी सरकार को चिं

टॅग्स :बेरोजगारीमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर