लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में एक व्यक्ति ने नशे में अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 10:38 IST

Open in App

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), नौ मार्च चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार में कथित तौर पर शराब के नशे में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र कुमार राय ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे शंकर बाजार में रहने वाले अजय गुप्ता ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई बबलू गुप्ता (40) से मोटरसाइकिल मांगी। उसके न देने पर अजय ने कथित तौर पर बहस की और फिर अवैध असलहे से बबलू को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल बबलू को परिवार वाले अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसपी ने बताया कि हत्यारोपी अजय गुप्ता फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। बबलू के शव का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो