लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में एक व्यक्ति ने नशे में बड़े भाई की गोली माकर हत्या की

By भाषा | Updated: March 9, 2021 10:32 IST

Open in App

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), नौ मार्च चित्रकूट जिले के कर्वी शहर कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार में कथित तौर पर शराब के नशे में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र कुमार राय ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात करीब दस बजे शंकर बाजार में रहने वाले अजय गुप्ता ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई बबलू गुप्ता (40) से मोटरसाइकिल मांगी। उसके न देने पर अजय ने कथित तौर पर बहस की और फिर अवैध असलहे से बबलू को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल बबलू को परिवार वाले अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसपी ने बताया कि हत्यारोपी अजय गुप्ता फिलहाल फरार है, उसकी तलाश जारी है। बबलू के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम