लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने किया हाथी का शव बरामद, राज्य में 10 दिन में हुई 6 हाथियों की मौत

By भाषा | Updated: June 18, 2020 21:51 IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी का शव बरामद किया गया। पिछले 10 दिनों में राज्य में 10 हाथियों की मौत हो गई है। हाथी का शव एक किसान के घर के पीछे मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग ने हाथी का शव बरामद किया है। राज्य में पिछले 10 दिन में छह हाथियों की मौत हो चुकी है।

रायगढ़:छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वन विभाग ने हाथी का शव बरामद किया है। राज्य में पिछले 10 दिन में छह हाथियों की मौत हो चुकी है। रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में आज सुबह एक हाथी का शव बरामद हुआ है। पिछले तीन दिन में इस क्षेत्र में हाथी का शव मिलने की दूसरी घटना है। धरमजयगढ़ क्षेत्र की वन मंडलाधिकारी प्रियंका पांडेय ने बताया कि रायगढ़ से करीब 50 किलोमीटर दूर बेहरामार गांव में एक नर दंतैल हाथी का शव बरामद हुआ है। हाथी का शव एक किसान के घर के पीछे मिला है।

 पांडेय ने बताया कि आज सुबह ग्रामीण से सूचना मिलने पर वन अमला घटनास्थल पर पहुंचा तथा हाथी का शव बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि हाथी की मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद इस संबंध में सही जानकारी मिली सकेगी। मृत हाथी के दांत सुरक्षित है। विभाग मामले की जांच कर रहा है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के गिरीशा गांव में मंगलवार को वन विभाग ने एक हाथी का शव बरामद किया था। 

अधिकारियों के मुताबिक हाथी की मृत्यु करंट लगने के कारण हुई थी। इस मामले में बिजली विभाग के तीन कर्मियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ में पिछले 10 दिन में छह हाथियों की मौत हो गई है। राज्य के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में नौ और 10 जून को वन विभाग ने दो हाथियों का तथा 11 जून को बलरामपुर जिले में एक हाथी का शव बरामद किया था।

 लगातार तीन हाथियों की मौत के बाद राज्य शासन ने बलरामपुर जिले में वन विभाग के तीन कर्मचारियों और एक वन रक्षक को निलंबित कर दिया था। वहीं बलरामपुर के वनमंडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बीते मंगलवार को धमतरी जिले के मोंगरी गांव के दलदल में हाथी के एक बच्चे का शव बरामद किया गया था। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़हाथी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर