लाइव न्यूज़ :

बिहार के जहानाबाद जिले में सावन के चौथे सोमवार को जल चढ़ाने के दौरान मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की हुई मौत, कई घायल

By रुस्तम राणा | Updated: August 13, 2024 15:30 IST

बताया जा रहा है कि चौथी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस बीच मंदिर परिसर की सीढ़ी पर एक फूल दुकानदार से शिवभक्त की नोकझोंक हो गई। दुकानदार ने शिवभक्त पर लाठी चला दी। दोनों एक दूसरे से उलझ गए, इसी बीच मची भगदड़ में यह घटना घटी।

Open in App

पटना: बिहार में जहानाबाद जिले के मखदूमपुर में स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर सावन की चौथी सोमवारी को जल चढाने के दौरान भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक के घायल हो गए। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल मृतकों में पांच महिलाएं एक पुरुष व एक बच्चा शामिल है। 

बताया जा रहा है कि चौथी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस बीच मंदिर परिसर की सीढ़ी पर एक फूल दुकानदार से शिवभक्त की नोकझोंक हो गई। दुकानदार ने शिवभक्त पर लाठी चला दी। दोनों एक दूसरे से उलझ गए, इसी बीच मची भगदड़ में यह घटना घटी। भगदड़ मचने पर श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान दबने से एक एक कर सात लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोगों के घायल हो गए। 

घटना की जानकारी मिलने पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। डीएम अलंकृता पांडेय ने 7 लोगों की मौत और नौ लोगों के घायल होने की पुष्टी की है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। 

मृतकों में सुशीला देवी (40 वर्ष), किरण कुमारी (25 वर्ष), पूनम देवी (40 वर्ष), प्यारे पासवान (32 वर्ष), निशा देवी (45 वर्ष), बबीता देवी (35 वर्ष), निशा कुमारी (21 वर्ष) शामिल हैं। जबकि घायलों में राखी कुमारी उमरी (11 वर्ष), सियामणि देवी (50 वर्ष), सिमरन कुमारी(4 वर्ष), अनुराधा देवी( 32 वर्ष), अमन कुमार (14 वर्ष), सपना कुमारी (14 वर्ष), सोनी कुमारी(30 वर्ष), प्रिंस कुमार (10 वर्ष), लालू कुमार(29 वर्ष), सौरभ कुमार (10 वर्ष), सतीश कुमार, सृष्टि कुमारी (उम्र 8 वर्ष), वासो कुमारी (उम्र 12 वर्ष), राकेश कुमार (उम्र 22 वर्ष), संजू कुमारी (उम्र 22 वर्ष), किरण देवी (उम्र 30 वर्ष), सुनैना देवी (32 वर्ष), दिनेश कुमार (14 वर्ष), मनोज कुमार (35 वर्ष), सोनी देवी (28 वर्ष), मनीष कुमार ( 11 वर्ष), फूलमंती देवी (50 वर्ष), खुशबू देवी ( 25 वर्ष), सपना कुमारी ( 18 वर्ष), आंनद मोहन ( 22 वर्ष), मुस्कान कुमारी( 18 वर्ष) के अलावे अन्य कुछ लोग शामिल हैं। 

इस बीच जहानाबाद के एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि यह दुखद घटना है। कुछ दुकानदारों से विवाद और मारपीट के बाद भगदड़ मच गई। मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक के परिवारों को चार-चार लाख मुआवजे का ऐलान किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का उचित इलाज का भी आदेश दिया है।

टॅग्स :बिहारजहानाबादनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?