लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने राजधानी पटना में दिनदहाड़े तेल व्यवसायी से लूट लिये 50 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटीं

By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2021 19:44 IST

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस को चुनौती देते हुए बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े तेल व्यवसायी से 50 लाख रूपये नगद लूट लिया. घटना पटना सिटीके अगमकुआं थाना क्षेत्र के सम्राट पेट्रोल के पास घटी है.

Open in App
ठळक मुद्देअपराधियों ने दिनदहाड़े तेल व्यवसायी से 50 लाख रूपये नगद लूट लिएमौके पर जिंदा कारतूस बरामद किए गएएसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही

पटना : बिहार की राजधानी पटना में पुलिस को चुनौती देते हुए बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े तेल व्यवसायी से 50 लाख रूपये नगद लूट लिया. घटना पटना सिटीके अगमकुआं थाना क्षेत्र के सम्राट पेट्रोल के पास घटी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार सरसों तेल कारोबारी मनोज कुमार को अपराधियों ने उस वक्त निशाना बनाया, जब वह पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसे जमा कराने जा रहे थे.

इस दौरान वह पेट्रोल पंप पर रुके थे. तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने व्यवसायी से बैग लूट लिया और फरार हो गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक सवार अपराधियों ने लूट के दौराना फायरिंग भी की है. मौके पर जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. उल्लेखनीय है कि धनरुआ में पुलिस फायरिंग से दो लोगों की मौत और दो लोगों के घायल होने की घटना के तूल पकड़ने के बाद एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के साथ पटना पूर्वी क्षेत्र के सिटी एसपी जितेंद्र कुमार समेत अन्‍य अधिकारी वहां फोकस कर रहे थे.

अपराधियों ने पुलिस की कमजोरी का फायदा उठाकर अगमकुआं थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया.सूत्रों की मानें तो घटना में पीड़ित पक्ष के किसी करीबी ने लाइनर की भूमिका अदा की है. जब व्‍यवसायी रुपये लेकर निकल रहे थे, तभी लाइनर ने लुटेरों को खबर दे दी. हैरानी की बात है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार लुटेरे भाग निकले. इस संबंध में एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है. पहली नजर में ये मामला संदेहास्पद लग रहा है.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो