लाइव न्यूज़ :

भिंड में सरपंच पति ने एक ही मंडप पर रचाई पत्नी एवं साली के साथ शादी

By भाषा | Updated: December 10, 2019 19:44 IST

मेहगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्रन्तर्गत ग्राम गुदावली में 26 नबंर को हुई इस शादी में सरपंच पति दिलीप उर्फ दीपू परिहार (35) ने पहले साली रचना (22) के साथ फेरे लिये और फिर एक ही स्टेज पर नई पत्नी के साथ पहली पत्नी विनीता देवी (28) को भी वरमाला पहनाई।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप एवं विनीता की करीब नौ साल पहले शादी हुई थी और इन दोनों के तीन बच्चे भी हैं।दो बहनों से एक ही स्टेज पर शादी करने एवं वरमाला पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है।

मध्य प्रदेश के भिंड जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर एक गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी एवं उसकी ममेरी बहन के साथ एक ही स्टेज पर शादी की।

मेहगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्रन्तर्गत ग्राम गुदावली में 26 नबंर को हुई इस शादी में सरपंच पति दिलीप उर्फ दीपू परिहार (35) ने पहले साली रचना (22) के साथ फेरे लिये और फिर एक ही स्टेज पर नई पत्नी के साथ पहली पत्नी विनीता देवी (28) को भी वरमाला पहनाई।

दिलीप एवं विनीता की करीब नौ साल पहले शादी हुई थी और इन दोनों के तीन बच्चे भी हैं। दो बहनों से एक ही स्टेज पर शादी करने एवं वरमाला पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। इसके अलावा, इस वीडियो में दिख रहा है कि ये दोनों बहनें दुल्हन बनी हुई और वरमाला पहने हुए दिलीप के अगल-बगल में खड़ी हैं। दिलीप भी दूल्हे के वेश में है।

शादी का वीडियो सामने आने के बाद सरपंच पति दिलीप ने बताया, ‘‘करीब 9 साल पहले विनीता से मेरी शादी हुई थी। शादी के बाद हमारे 3 बच्चे भी हैं, जिनमें दो बालिकाएं एवं एक बालक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पहली पत्नी विनीता बीमार रहती है। इसलिए उसने बच्चों की देखरेख के लिए ममेरी बहन रचना से शादी करने के लिये रजामंदी दी है।

रचना सिकत्तरपुर की रहने वाली है और मैंने उससे 26 नवंबर को दूसरी शादी रचा ली है।’’ मालूम हो कि हिन्दू विवाह अधिनियम के तहत अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी के रहते हुए दूसरी महिला से शादी करता है तो ये अपराध की श्रेणी में आता है। हालांकि, भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक रूडोल्फ अल्वारेस ने बताया कि इस मामले में अब तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे