लाइव न्यूज़ :

मप्र के भिंड जिले में डंपर चालक ने बस को मारी टक्कर, सात की मौत, 16 घायल

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:49 IST

Open in App

भिंड (मप्र), एक अक्टूबर मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गोहद कस्बे के पास शुक्रवार को चालक द्वारा डंपर ट्रक से एक यात्री बस को टक्कर मारने से सात लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

गोहद के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नरेंद्र सोलंकी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सात बजे हुई जब ग्वालियर से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रही बस को विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ट्रक ने टक्कर मार दी।

पुलिस अधिकारी ने दुर्घटना के कारणों के बारे में बताया कि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी डंपर ट्रक चालक पारस नाथ वर्मा (59) नशे में था और वाहन चला रहा था, उसकी गलती के कारण यह हादसा हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने जांच की और पाया कि डंपर चालक नशे के प्रभाव में था। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है।’’

सोलंकी ने कहा कि डंपर ट्रक उत्तर प्रदेश के इटावा से भिंड के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहा था। हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर गोहद थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुरा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

इस बीच, मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की है और मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रत्येक मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।

भिंड जिले के प्रभारी मंत्री राजपूत ने कहा कि अधिकारी इस घटना की जांच करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम