लाइव न्यूज़ :

बहराइच में चाइनीज़ मांझे की डोर से गर्दन कटने से युवक की मौत

By भाषा | Updated: June 19, 2021 23:00 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 19 जून बहराइच जिले के रिसिया थानांतर्गत आसाम रोड पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर शनिवार को कटी पतंग के चाइनीज मांझे में फंसकर गर्दन कटने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने पत्रकारों को बताया कि परिगेश यादव उर्फ दीपक (24) आज मोटरसाइकिल पर रिसिया से बहराइच की तरफ आ रहे थे। रास्ते में आसाम रोड पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर से एक कटी पतंग के चाइनीज मांझे में फंसकर परिगेश की गर्दन कट गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय पुलिस को पतंगबाज एवं उक्त मांझा बेचने वालों की तलाश करने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाला चाइनीज मांझा काफी मजबूत होता है। इसकी चपेट में आने पर गर्दन कटने का डर रहता है लेकिन मांझा नहीं टूटता। बिजली के तारों से छूने पर पतंगबाज को करंट लगने का खतरा बना रहता है।

मालूम हो कि 16 नवम्बर 2017 को जारी शासनादेश के तहत प्रदेश में चाइनीज मांझे की बिक्री व इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है। बावजूद इसके शहरों व कस्बों में चोरी छिपे हो रही इनकी बिक्री नहीं रूक पा रही। अक्सर चाइनीज मांझे की चपेट में आकर दोपहिया वाहन सवार दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर