लाइव न्यूज़ :

असम में ‘मत पत्र के साथ निर्वाचन अधिकारी को देखे जाने’ के मामले में होगी जांच

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:47 IST

Open in App

सिलचर, नौ अप्रैल असम में कछार जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह मीडिया में आई उन खबरों की जांच करेगा कि कुछ “निर्वाचन अधिकारियों” को यहां मत पत्रों के साथ देखा गया था।

जिले की उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल कोई भी अधिकारी इस कथित घटना में शामिल नहीं था।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, “मतदान अधिकारियों को बृहस्पतिवार मत पत्रों के साथ देखा गया था।”

उन्होंने कहा, “निर्वाचन अधिकारी रात में अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करते। क्योंकि मीडिया के एक वर्ग में खबर आई है कि कुछ निर्वाचन अधिकारियों को बीती रात मत पत्रों के साथ देखा गया है, हम इसकी जांच के आदेश देंगे।”

सिलचर निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान हुआ था।

जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि एक मतदाता को डाक मत पत्र दो बार जारी किये जाने के संबंध में मीडिया में कुछ भ्रामक खबरें हैं।

उपायुक्त को उद्धृत करते हुए बयान में कहा गया कि घटना की समुचित जांच के बाद यह पाया गया कि शहर के विवेकानंद रोड इलाके की निवासी एक सरकारी विद्यालय की शिक्षिका सुमित्रा दास ने डाक मत पत्र के लिये आवेदन किया था और डाकिये ने इसे सुमित्रा दास नाम की एक दूसरी महिला को दे दिया था, जो उसी मोहल्ले में रहती हैं और प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाती हैं।

जल्ली ने कहा, “हमारी सघन जांच के बाद यह सामने आया है। मीडिया घरानों से मेरा अनुरोध है कि गलत खबरों को सनसनीखेज मत बनाएं और प्रकाशन से पहले कम से कम आरोपों पर प्रशासन को जांच करने दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई