लाइव न्यूज़ :

आजतक के AI वीडियो में स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख चेहरों ने गाया राष्ट्रगान, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 15, 2023 15:05 IST

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किए गए इस वीडियो में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरोजिनी नायडू, बाबासाहेब अंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद, रवींद्रनाथ टैगोर और सरदार वल्लभभाई पटेल सहित स्वतंत्रता आंदोलन के नेता शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमाचार चैनल आजतक ने एक वीडियो शेयर कियाभारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख लोगों ने राष्ट्रगान गायाआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया वीडियो

नई दिल्ली: भारत 15 अगस्त को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसकी पूर्वसंध्या पर समाचार चैनल आजतक ने एक वीडियो शेयर किया  जिसमें कल्पना की गई है कि कैसे भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख लोगों ने राष्ट्रगान गाया होगा। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किए गए इस वीडियो में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरोजिनी नायडू, बाबासाहेब अंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद, रवींद्रनाथ टैगोर और सरदार वल्लभभाई पटेल सहित स्वतंत्रता आंदोलन के नेता शामिल हैं।

स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं को विविध पृष्ठभूमियों में चित्रित किया गया है, उनके राष्ट्रगान गाने की एआई द्वारा स्पष्ट रूप से कल्पना की गई है। यह पहल न केवल इतिहास को संरक्षित करती है बल्कि उसे जीवंत भी बनाती है, जिससे हमें इस महत्वपूर्ण दिन पर नेताओं को करीब से देखने और उनके साथ उनकी स्थायी विरासत का जश्न मनाने का मौका मिलता है।

77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजतक ने इतिहास और तकनीक के बेजोड़ मेल की मदद से अद्भुत सपने को साकार किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और इसकी खूब तारीफ भी हो रही है। 

बता दें कि आजतक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की अलग यूनिट शुरू की है और अब चैनल के कई कार्यक्रमों में एआई एंकर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए भी दिखाई देते हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में जिन नायकों ने बलिदान दिए और लंबे संघर्ष के बाद देश को आजादी दिलाई उनको  राष्ट्रगान गाते हुए देखना एक अलग अहसास देता है।

अगर  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए भाषण की बात करें तो पीएम ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण की शुरुआत "मेरे प्यारे 140 करोड़ परिवार के सदस्यों" से की। उन्होंने पूरे भाषण में देश के लोगों को "परिवारजन" कहा। प्रतिष्ठित लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण से छुटकारा पाने का आह्वान किया।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसमहात्मा गाँधीजवाहरलाल नेहरूसुभाष चंद्र बोसआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो