लाइव न्यूज़ :

ईद-उल- अज़हा पर कोविड का असर, बकरे महंगे, ग्राहकों का बजट कम

By भाषा | Updated: July 20, 2021 11:46 IST

Open in App

(अहमद नोमान)

नयी दिल्ली, 20 जुलाई कोरोना वायरस की घातक दूसरी लहर का असर ईल-उल-अज़हा के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में लगने वाली बकरा मंड़ियों पर पड़ा है। लॉकडाउन में आम लोगों की आदमनी घटी है जबकि महंगाई, खास कर पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के कारण दूर दराज़ के इलाकों से बकरों को दिल्ली लाने की लगात में इजाफा हुआ है, और बकरा पिछले साल की तुलना में करीब 50 फीसदी तक मंहगा हो गया है।

महामारी की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए दिल्ली में प्रशासन सख्ती बरत रहा है। ऐसे में पुरानी दिल्ली, सीलमपुर और ओखला समेत अन्य इलाकों में बकरा मंडियों का स्वरूप पिछले सालों जैसा नहीं है। इस बार जानवर कम भी आए हैं, और महंगे हैं। बकरीद बुधवार को मनाया जाएगा। उस दिन मुस्लिम बकरे, दुंबे और अन्य जानवरों की कुर्बानी करते हैं।

सीलमपुर में सड़क किनारे लगी मंडी में आए बरेली के आशु ने कहा, “बाजारों को लेकर प्रशासन सख्त है, इसलिए हमने बकरे सस्ते में बेच दिए हैं। हमें घाटा हुआ है। लॉकडाउन में पहले ही हमारी मांस की दुकान कई महीनों तक बंद रही जिस वजह से हमें आर्थिक तौर पर खासी परेशानी हुई, सोचा था कि बकरे बेचने से कुछ कमाई हो जाएगी, लेकिन इसमें भी घाटा हो गया।”

आशु हर साल ईद-उल-अज़हा के मौके पर व्यापार के लिए 30-40 बकरे लेकर दिल्ली के जाफराबाद व सीलमपुर आया करते थे। इस बार वह सिर्फ आठ बकरे ही लेकर आए हैं।

दिलशाद गार्डन के रहने वाले जावेद ने 8700 रुपये का बकरा खरीदा है। उनका कहना है कि पिछले साल की तुलना में बकरा इस बार काफी मंहगा है। फर्नीचर का काम करने वाले जावेद बताते हैं, “लॉकडाउन की वजह से पिछले साल और इस साल कई महीनों तक मेरी दुकान बंद रही, जिसका असर कुर्बानी के मेरे बजट पर पड़ा है। मैं अक्सर दो-तीन बकरे खरीदता था, लेकिन इस बार सिर्फ एक ही जानवर खरीदा है।’’

पुरानी दिल्ली के लाल कुएं में रहने वाले और पेशे से वकील युसूफ नकी ने भी यही बात कही। वह कहते हैं, “ कोविड-19 के कारण अदालतें बंद हैं और नियमित मकदमों की सुनवाई नहीं हो रही है, जिस वजह से न मुवक्किल हैं और न फीस है।”

मंडियों में आए कई ग्राहकों का कहना है कि बकरा पिछले साल की तुलना में करीब 50 फीसदी तक मंहगा है। उनका कहना है कि वे मान रहे थे कि लॉकडाउन की वजह से आर्थिक गतिविधियां कम हुई हैं तो जानवरों के दाम कम होंगे।

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के पास स्थित अतरोली से 75 बकरे लेकर जाफरबाद में लगी बकरा मंडी में आए रिज़वान इसका कारण बताते हुए कहते हैं, “ हम लोग ग्रामीणों से बकरा खरीदते हैं, लेकिन इस बार ग्रामीणों ने ही हमें महंगा बकरा दिया है और इसके बाद पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से बकरों को गांव से दिल्ली लाने की लागत बढ़ी है।’’

लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियां रुकने से कई लोगों के काम खत्म हुए हैं, जिस वजह से वे बकरे बेच रहे हैं। दिल्ली के विजय पार्क इलाके में रहने वाले मोहम्मद नईम इलाके में प्रोपर्टी डीलर का काम करते हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से कई महीनों से आमदनी नहीं हुई। उन्होंने इस बार बकरे बेचने का फैसला किया है।

बरेली से आए रईस बाबू दिहाड़ी मजदूर हैं, लेकिन उन्हें कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से कई महीने काम नहीं मिला। लिहाज़ा वह पहली बार बकरे बेचने दिल्ली आए हैं और इस काम को करने के लिए उन्होंने ब्याज पर पैसा लिया है।

सीलमपुर मंडी में रईस ने बताया, “ प्रशासन मंडी नहीं लगने दे रहा है, वहीं लॉकडाउन की वजह से ग्राहक भी ज्यादा नहीं हैं। छह बकरे लाए थे, अबतक सिर्फ दो ही बिके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर