लाइव न्यूज़ :

आईएमडी ने मुंबई के लिए जारी किया ‘रेड अलर्ट’

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:14 IST

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. जयंत सरकार ने यहां कहा कि इससे पहले मौसम विभाग ने ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी किया था, लेकिन अब ‘अनुकूल समसामयिक परिस्थितियों’ के कारण बदलाव के बाद बुधवार के लिए इसे ‘रेड अलर्ट’ कर दिया गया है। महानगर में रविवार और सोमवार को भी भारी बारिश हुई।

सरकार ने कहा, ‘‘मुंबई में आज और अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए दो अनुकूल समसामयिक परिस्थितियां हैं। दक्षिण गुजरात तट से कर्नाटक तट तक कम दबाव के क्षेत्र से बारिश की तीव्रता तेज होने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा कि दूसरी बात मुंबई तथा पड़ोसी क्षेत्र में बनी ‘‘वायु प्रणालियां’’ हैं। कोंकण तथा मध्य महाराष्ट्र में भी व्यापक पैमाने पर बारिश होगी।

सरकार ने बताया कि मराठावाड़ा क्षेत्र में भी बृहस्पतिवार तक व्यापक बारिश होने की संभावना है और इसके बाद बारिश की तीव्रता कम हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र तथा कर्नाटक के बीच तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे अकसर अरब सागर से जमीन पर नमी वाली पश्चिमी हवाएं चलती हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा महाराष्ट्र में पूर्वी-पश्चिमी हवा प्रणालियां हैं और इससे मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। अधिकारी ने कहा, ‘‘कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र विशेष तौर पर घाट वाले इलाकों में बहुत भारी बारिश के लिए दो समसामयिक प्रणालियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?