लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में अवैध ढंग से तत्‍काल टिकट बेचने वाला गिरफ़्तार

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:48 IST

Open in App

लखनऊ, 13 दिसंबर उत्‍तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने अन्‍तर्राज्‍यीय स्‍तर पर भारतीय रेल के तत्‍काल टिकट निकालकर उनकी अवैध ढंग से बिक्री करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ़्तार कर उसके कब्‍जे से 245 टिकट समेत कई सामग्री बरामद की है। एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाना लखनऊ में मामला दर्ज किया है।

एसटीएफ ने रविवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि इस मामले में बस्‍ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई निवासी सद्दाम हुसैन अंसारी को गिरफ़्तार किया गया है।

इसमें बताया गया कि वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अनिल सिंह सिसौदिया को भारतीय रेल की तत्‍काल टिकट वितरण प्रणाली में सेंध लगाने वाले एक गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसी कड़ी में उन्‍होंने एसटीएफ मुख्‍यालय के पुलिस उपाधीक्षक दीपक सिंह को इस मामले की जिम्‍मेदारी सौंपी।

एसटीएफ के मुताबिक उसकी टीम ने सद्दाम हुसैन अंसारी को मलौली गोसाई बाजार से गिरफ़्तार कर लिया और उसके कब्‍जे से दो तत्‍काल टिकट और पूर्व में प्रयोग किये गये 243 तत्‍काल टिकट, एक मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत कई अन्‍य चीजें बरामद की गई।

अंसारी ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि मलौली बाजार में उसकी टूर ऐंड ट्रेवल्‍स की दुकान है जिसके जरिये वह रेलवे के ई-टिकट व जनसेवा केंद्र संबंधी कार्य करता है। अंसारी ने पुलिस को अवैध ढंग से टिकट बुकिंग की जानकारी दी। उसने बताया कि एक से ढाई मिनट में वह तत्‍काल टिकट की बुकिंग कर उन्हें दोगुने और तिगुने दाम पर बेचता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी