लाइव न्यूज़ :

गुज्जर-बकरवालों को अस्थायी बसेरों से अवैध तौर पर हटाना बंद होना चाहिएः माकपा

By भाषा | Updated: November 17, 2020 23:48 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 नवंबर माकपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने मंगलवार को कहा कि प्राधिकारियों द्वारा गुर्जर-बकरवाल समुदाय के सदस्यों को उनके ढोक (अस्थायी बसेरों) से "अवैध तरीके से हटाना जुल्म है और यह रूकना चाहिए।

जम्मू कश्मीर माकपा के सचिव गुलाम नबी मलिक ने एक बयान में कहा कि यह विडम्बना है कि सदियों से जंगलों की रक्षा कर रहे इन खानाबदोश समुदायों को अवैध तरीके से हटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई शख्स जमीन पर कब्जा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, भले ही उसका धर्म और राजनीतिक संबंद्धता कुछ भी हो, लेकिन इसके बजाय गरीब खानाबदोशों को उनके ढोक से हटाया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि इन खानाबदोश कबीलों का एक बड़ा हिस्सा भूमिहीन और आवासहीन है और जंगल की जमीन पर रहने का उनका हक है। उन्होंने कहा कि वन भूमि का वे सदियों से पारंपरिक निवासियों के रूप में उपयोग और प्रबंधन कर रहे हैं।

मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार वन अधिकार अधिनियम, 2006 का जम्मू कश्मीर में विस्तार करने में विफल रही है जो समुदाय का संरक्षण कर सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे