लाइव न्यूज़ :

मथुरा में अवैध मोबाइल नेटवर्क बूस्टरों पर छापा मार 40 रिपीटर हटाए गए, 26 को नोटिस जारी

By भाषा | Updated: November 25, 2020 22:39 IST

Open in App

मथुरा, 25 नवंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग की वायरलेस मॉनिटरिंग ऑर्गनाइजेशन की टीम ने छापेमारी कर मोबाइल नेटवर्क बूस्टरों पर अवैध रूप से लगाए गए 40 रिपीटर हटाए तथा 26 लोगों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी कि यदि भविष्य में वे कभी भी ऐसा करते पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

वायरलेस मॉनिटरिंग ऑर्गनाइजेशन के निदेशक आरके सक्सेना की अगुवाई में मॉनिटरिंग ऑर्गनाइजेशन, दूरसंचार विभाग व स्थानीय प्रशासन और मोबाइल ऑपरेटरों की संयुक्त टीम ने मथुरा में कई स्थानों पर छापे मारे।

यह कार्रवाई घरों, दुकानों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में स्थापित अवैध मोबाइल सिग्नल रिपीटर्स को हटाने और इन्हें स्थापित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए की गई।

टेलीकॉम के वायरलेस मॉनिटरिंग ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, भारतीय वायरलेस टेलीग्राफी अधिनियम, 1933 और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 के अनुसार अवैध रिपीटर की स्थापना, सिग्नल में बाधा पहुंचाना या बिक्री दंडनीय अपराध है, जिन परिसरों में यह अवैध रिपीटर्स स्थपित किए गए हैं, उनके मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!