लाइव न्यूज़ :

अवैध कोयला खनन एवं चोरी: सीबीआई ने चार राज्यों में 45 स्थानों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: November 28, 2020 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित कोयला चोर अनूप मांझी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद शनिवार को चार राज्यों में 45 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। मांझी पर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के दो महाप्रबंधकों एवं तीन सुरक्षाकर्मियों के साथ साठगांठ कर चोरी का धंधा करने का संदेह है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई ने बताया कि यह तलाशी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने शुक्रवार को आरोपी अनूप मांझी और ईसीएल के महाप्रबंधकों--(तब कुनुसटोरिया और अब पांडवेश्वर क्षेत्र के) अमित कुमार धर और (काजोर क्षेत्र के) जयेश चंद्र राय, ईसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी तन्मय दास, क्षेत्रीय सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय तथा एसएसआई एवं सुरक्षा प्रभारी (काजोर क्षेत्र) देबाशीष मुखर्जी के विरूद्ध मामला दर्ज किया था ।

अधिकारियों के अनुसार आरोप है कि मांझी उर्फ लाला कुनुसटोरिया और कोजरा इलाकों में ‘लीज होल्ड’ खदानों से कोयले के अवैध खनन एवं उसकी चोरी के धंधे में कथित रूप से लगा हुआ था।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एजेंसी को 40 लाख रूपये नकद, दस्तावेज, इलेक्ट्रोनिक उपकरण एवं वित्तीय लेन-देन के कागजात मिले।

सीबीआई ने ‘भरोसेमंद सूत्रों’ से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। उसे इन सूत्रों से सूचना मिली थी कि ईसीएल, सीआईएसएफ और रेलवे के अधिकारियों की मिलीभगत से ईसीएल के ‘लीजहोल्ड’ क्षेत्र में कोयले का अवैध खनन एवं उसकी चोरी हो रही है।

ईसीएल के सतर्कता विभाग और उसके कार्यबल को भी बड़ी उत्खनन मशीनों की मदद से मई 2020 से अवैध खनन और कोयले की ढुलाई किये जाने का पता चला था और गाड़ियों को टीम ने जब्त किया था।

सीबीआई ने प्राथमिकी में आरोप लगाया, ‘‘... अवैध धर्मकांटा (तराजू) लगाने की कई घटनाओं का भी पता चला जो ईसीएल क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर संगठित तरीके से अवैध कोयला खनन एवं ढुलाई की पुष्टि करती है।’’

उसने आरोप लगाया, ‘‘सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि कुनुसटोरिया इलाके में टोपसी गांव के पीछे लीजहोल्ड क्षेत्र में और कजोरा क्षेत्र में कोयला माफियाओं द्वारा ईसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ मिलीभगत से अवैध खनन चल रहा है।’’

विभाग द्वारा सात अगस्त, 2020 को मारे गये छापे के दौरान पांडवेश्वर क्षेत्र से चुराया गया नौ मीट्रिक टन से अधिक कोयला बरामद किया गया। अन्य स्थानों पर भी ऐसी बरामदगी हुई थीं।

एजेंसी ने आरोप लगाया, ‘‘ समझा जाता है कि रेलवे के अज्ञात अधिकारियों की मिलीभगत से अपराधियों द्वारा ‘रेलवे साइडिंग’ पर अवैध गतिविधियां चलायी जा रही हैं।’’

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि अनूप मांझी उर्फ लाला कोयले के अवैध खनन एवं चोरी के धंधे का सरगना था।

इस बीच, ईसीएल सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में रानीगंज के कुनुसटोरिया इलाके में इस सरकारी कंपनी के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय रॉय तब बीमार पड़ गये, जब तलाशी अभियान चल रहा था। सूत्रों के अनुसार उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो