लाइव न्यूज़ :

इल्कर आयसी ने एयर इंडिया का सीईओ पद ठुकराया, स्वदेशी जागरण मंच ने नियुक्ति पर जताई थी आपत्ति

By विशाल कुमार | Updated: March 1, 2022 14:25 IST

आरएसएस से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच ने तुर्की के मौजूदा राष्ट्रपति रेसप तैयप एर्दोगन से संबंधों को लेकर सरकार से आयसी की नियुक्ति रोकने की मांग की थी। तुर्की एयरलाइन के पूर्व अध्यक्ष आयसी तब एर्दोगन के सलाहकार थे जब वह इंस्तांबुल के मेयर थे।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की नागरिक ने अपनी नियुक्ति की गलत तस्वीर पेश करने के बाद पद लेने से इनकार कर दिया।टाटा ने पिछले महीने उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी।स्वदेशी जागरण मंच ने एर्दोगन से संबंधों को लेकर सरकार से आयसी की नियुक्ति रोकने की मांग की थी।

नई दिल्ली:एयर इंडिया के नामित एमडी और सीईओ इल्कर आयसी ने इस पद पर अपनी नियुक्ति को अस्वीकार करने से इनकार कर दिया है। समाचार चैनल ब्लूमबर्ग ने तुर्की में आयसी द्वारा जारी एक ई-मेल प्रेस विज्ञप्ति के हवाले यह जानकारी दी है।

आयसी ने एक बयान में कहा कि टाटा के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन के साथ हाल ही में एक बैठक में उन्होंने भारतीय मीडिया के कुछ वर्गों में अपनी नियुक्ति की गलत तस्वीर पेश करने के प्रयासों के बारे में पढ़ने के बाद पद लेने से इनकार कर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि एक व्यवसायी नेता के रूप में मैंने हमेशा पेशेवर साख को प्राथमिकता दी है। इसलिए मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि इस तरह के परिस्थिति में इस पद को स्वीकार करना संभव या सम्मानजनक निर्णय नहीं होगा।

वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स से टाटा के एक प्रवक्ता ने भी आयसी के इस फैसले की पुष्टि की।

टाटा ने पिछले महीने उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी। आयसी की नियुक्ति के लिए आवश्यक सुरक्षा मंजूरी गृह मंत्रालय से के पास लंबित थी और उनके 1 अप्रैल को या उससे पहले पद संभालने की उम्मीद थी।

वहीं, भाजपा के वैचारिक मातृ संगठन आरएसएस से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच ने तुर्की के मौजूदा राष्ट्रपति रेसप तैयप एर्दोगन से संबंधों को लेकर सरकार से आयसी की नियुक्ति रोकने की मांग की थी। तुर्की एयरलाइन के पूर्व अध्यक्ष आयसी तब एर्दोगन के सलाहकार थे जब वह इंस्तांबुल के मेयर थे।

बता दें कि, भारत सरकार ने देश की एकमात्र राष्ट्रीय विमान सेवा का निजीकरण करते हुए उसे टाटा समूह को बेच दिया है और बीते 27 जनवरी को टाटा ने उसका संचालन अपने हाथ में ले लिया है।

टॅग्स :एयर इंडियाटाटा संसरतन टाटाआरएसएसगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो