लाइव न्यूज़ :

आईआईटी प्रोफेसर, स्टार्टअप ने डीआरडीओ प्रतियोगिता जीती

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:53 IST

Open in App

देहरादून, नौ जून भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रूडकी के प्रोफेसर सुदीप्ता सरकार और प्रतिष्ठित संस्थान में विकसित स्टार्टअप 'लॉग 9 मटीरियल्स' को अपने—अपने क्षेत्रों में 'डेयर टू ड्रीम 2.0 इनोवेशन कंटेस्ट’ में विजेता घोषित किया गया है।

इसका आयोजन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में नवीन विचारों और प्रौद्योगिकियों की पहचान और प्रोत्साहन के लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न 'आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य को साकार करने के लिए किया था।

पर्यावरण इंजीनियरिंग विशेषज्ञ प्रोफेसर सुदीप्ता सरकार को 'इको-फ्रेंडली एक्सप्लोसिव वेस्ट मैनेजमेंट' में प्रस्तुत "हाइब्रिड अनएरोबिक रिएक्टर एंड माइक्रोबियल फ्यूल सेल फॉर एन्हांस्ड बायोडिग्रेडेशन एंड एनर्जी हार्वेस्टिंग फ्रॉम वेस्टवाटर कंटेनिंग टीएनटी-एचएनएमएफसी' नामक प्रविष्टि के लिए विजेता घोषित किया गया।

लॉग 9 मैटेरियल्स साइंस प्राइवेट लिमिटेड ने "डेयर 2 ड्रीम 2.0" नवाचार प्रतियोगिता में आग से बचाने वाली सामग्री और प्रोद्यौगिकी विकसित करने के लिए द्वितीय पुरस्कार जीता।

आईआईटी रूडकी के निदेशक प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘‘मैं प्रो. सुदीप्ता सरकार और लॉग9 टीम की इस उपलब्धि से प्रसन्न हूं। उनकी सफलता स्पष्ट रूप से आईआईटी रुड़की द्वारा उत्कृष्टता की खोज को दर्शाती है।’’

प्रोफेसर सरकार ने कहा, ‘‘मैं प्रतियोगिता में विजेता घोषित होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं अपने काम के माध्यम से संस्था और अपने राष्ट्र की सेवा करने का प्रयास करता रहूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?