लाइव न्यूज़ :

आईआईटी मद्रास ने बिजली पारेषण नेटवर्क में प्रदूषण स्तर की पहचान के लिए तकनीक विकसित की

By भाषा | Updated: September 2, 2021 18:41 IST

Open in App

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के शोधकर्ताओं ने बिजली पारेषण नेटवर्क में जमा होने वाले प्रदूषण के स्तर की पहचान के लिए एक कुशल तकनीक विकसित करने का दावा किया है। संस्थान द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, "इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर सारथी और इंजीनियरिंग डिजाइन विभाग के प्रोफेसर एन जे वासा के अनुसंधान समूहों ने लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी (एलआईबीएस) पर आधारित एक बढ़िया तकनीक विकसित की है।" अनुसंधान दल एनटीपीसी, पावर ग्रिड और अन्य उपयोगिता इकाइयों से संपर्क करने की योजना बना रहा है ताकि इस तकनीक का प्रदर्शन किया जा सके और वास्तविक बिजली प्रणाली नेटवर्क में इसका उपयोग किया जा सके। प्रदूषण से संबंधित विद्युत फ्लैशओवर काम करने की स्थिति में होता है और इससे सिस्टम ठप हो सकता है। इस शोध के प्रमुख अनुप्रयोगों और लाभों में बिजली आपूर्ति को बाधित किए बिना ऑनलाइन निगरानी शामिल है। इस प्रभावी तकनीक का उपयोग करके, किसी भी दूरस्थ स्थान पर ट्रांसमिशन लाइन इंसुलेटर और पवन चक्कियों पर प्रदूषण स्तर की पहचान की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

कारोबारएआई के बाद ‘एक्सटेंडेड रियलिटी’?, क्या है और शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में कैसे ला सकता क्रांति?

भारतNIRF 2025 Engineering Ranking: आईआईटी मद्रास सबसे आगे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे शीर्ष तीन में

कारोबारभारत की सबसे हल्की व्हीलचेयर ‘वाईडी वन’, आईआईटी-मद्रास ने मेड इन इंडिया के साथ किया धमाल, जानें खास और कीमत

क्राइम अलर्टIIT Madras: परिसर में शाम साढ़े 7 बजे टहल रही थी 20 वर्षीय युवती, ‘फूड कोर्ट’ में काम करने वाला 22 वर्षीय रोशन कुमार ने पकड़ा बाल, महाराष्ट्र निवासी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील