लाइव न्यूज़ :

IIT खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने कोविड-19 के रैपिड टेस्ट के लिए तैयार की 'नोवेल टेक्नोलॉजी', सिर्फ 400 रुपये में होगी जांच

By सुमित राय | Updated: July 25, 2020 14:22 IST

आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने कोविड-19 के रैपिड टेस्ट के लिए 'नोवेल टेक्नोलॉजी' के नाम से अपनी तरह का पहला पोर्टेबल रैपिड डायग्नोस्टिक डिवाइस बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने कोविड-19 के रैपिड टेस्ट के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक डिवाइस बनाने का दावा किया है।शोधकर्ताओं का कहना है कि अल्ट्रा-पोर्टेबल डिवाइस से प्रति जांच की लागत सिर्फ 400 रुपये है।

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) ने कोविड-19 के रैपिड टेस्ट के लिए 'नोवेल टेक्नोलॉजी' के नाम से अपनी तरह का पहला पोर्टेबल रैपिड डायग्नोस्टिक डिवाइस बनाने का दावा किया है, जिसको शनिवार को लॉन्च किया गया। शोधकर्ताओं का कहना है कि अल्ट्रा-पोर्टेबल डिवाइस से प्रति जांच की लागत सिर्फ 400 रुपये है और इस टेक्नोलॉजी के कोविड-19 की जांच की लागत को काफी कम हो जाएगी। उनका कहना है कि बिना किसी मैनुअल व्याख्या के कोविड-19 की जांच रिपोर्ट एक घंटे के भीतर आ जाएगी, इसके लिए स्मार्टफोन एप्लिकेशन भी तैयार किया गया है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि इस मशीन का उपयोग कहीं भी किया जा सकता है और परिणाम का विश्लेषण करने के लिए किसी प्रयोगशाला की आवश्यकता नहीं होती है। इसके साथ ही इसका उपयोग कोई भी व्यक्ति कर सकता है, यहां तक कि जिसे कोई तकनीकी ज्ञान नहीं है।

मशीन की कीमत 2000 रुपये, 400 रुपेय में होगी जांच

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की डॉ. सुमन चक्रवर्ती ने बताया कि हमने अप्रैल की शुरुआत से ही कोविड-19 रैपिड टेस्ट डिवाइस के विकास पर काम करना शुरू कर दिया था। डिवाइस को विनिर्माण के लिए डिजाइन किया गया है और यह बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि भले ही मशीन की कीमत 2000 रुपये हो, लेकिन इसकी प्रकृति प्रति परीक्षण की लागत कम कर देती है। इसके द्वारा प्रत्येक परीक्षण की लागत 400 रुपये होगी और यह समय के साथ और भी नीचे जा सकती है।

भारत में कोविड-19 के 4 लाख 56 हजार एक्टिव केस मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 13 लाख 36 हजार 861 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 31358 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। देश में अब तक 8 लाख 49 हजार 431 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं, जबकि 4 लाख 56 हजार 71 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?