लाइव न्यूज़ :

IIT विशेषज्ञों का दावा, 15 फरवरी तक आ सकता है कोरोना का पीक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2022 18:05 IST

IIT मद्रास के विशेषज्ञों का दावा है कि 15 फरवरी के आसपास कोरोना का पीक भारत को अपनी गिरफ्त में ले सकता है

Open in App
ठळक मुद्देबीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण मामलों में गिरावट दर्ज की गयी हैकोरोना के पीक को लेकर कई तरह की कयासबाजियां चल रही हैंIIT मद्रास के विशेषज्ञों का दावा, फरवरी के शुरूआती 15 दिनों में कोरोना का पीक आ सकता है

कोरोना महामारी से जूझ रहे देश के लिए राहत की खबर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है।

इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में 3,06,064 नए केस दर्ज हुए हैं। वहीं इस दौरान 439 लोगों की मौत हुई है।

देश में संक्रमण का पॉजिटिविटी रेट 20.75 फीसदी है। इस बीच कोरोना के पीक को लेकर कई तरह की कयासबाजियां चल रही हैं। कई विशेषज्ञ मौजूदा समय को कोरोना का पीक मान रहे हैं वहीं कई विशेषज्ञ अभी पीक आने की बात को नकार रहे हैं। 

IIT विशषज्ञों का नया दावा 

इसी बीच आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर नीलेश एस उपाध्याय और प्रोफेसर एस सुंदर की टीम ने भी कोरोना को लेकर अपनी रिसर्च सामने रखी है। जिसमें बताया गया कि भारत में आगामी फरवरी महीने के शुरूआती 15 दिनों में कोरोना का पीक आ सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा उम्मीद है कि 15 फरवरी के आसपास कोरोना का पीक भारत को अपनी गिरफ्त में ले सकता है।

आईआईटी मद्रास के विशषज्ञों के मुताबिक बीते 14 जनवरी से 21 जनवरी के बीच R-value 1.57 दर्ज की गई, जो की 7 से 13 जनवरी के बीच 2.2 थी और 1 से 6 जनवरी के बीच 4 थी। 

R-value किसे कहते हैं ?

‘R-value’ यह बताती है कि मनुष्यों में कोविड संक्रमण कितनी तेजी से फैल रहा है। यदि यह Value 1 से नीचे होती है तो महामारी का प्रभाव समाप्त माना जाता है।

यह ‘R-value’ मनुष्यों के बीाच होने वाले संपर्क दर और आपेक्षित समय अंतराल पर निर्भर करता है, जिसमें संक्रमित होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाCOVID-19 India
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

कारोबारIIT 2026: उम्मीदवार की क्षमता के अनुसार प्रश्न, एआई को देखते हुए चेंज, 23 आईआईटी का फैसला, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रम में बदलाव

कारोबारएआई के बाद ‘एक्सटेंडेड रियलिटी’?, क्या है और शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में कैसे ला सकता क्रांति?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील