लाइव न्यूज़ :

तिरंगे के लिए उन्नत कपड़े के विकास हेतु आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप और फ्लैग फांउडेशन ने मिलाया हाथ

By भाषा | Updated: July 22, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के लिए उन्नत कपड़े का विकास करने हेतु आईआईटी दिल्ली के स्टार्टअप ने फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के साथ हाथ मिलाया है।

हाल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और फाउंडेशन ने स्टार्टअप ‘स्वात्रिक’ के माध्यम से संबंधित अनुसंधान और विकास गतिविधियों के लिए सहमति पत्र पर दस्तखत किए हैं।

आईआईटी दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ उच्चतम न्यायालय ने 23 जनवरी 2004 को ऐतिहासिक फैसला दिया जिसमें कहा गया कि सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराना मौलिक अधिकार है। भारत की जलवायु और भौगोलिक विविधता की वजह से ध्वज के लिए कपड़े के रेशे की डिजाइन और इंजनियरिंग बड़ी चुनौती है।’’

अधिकारी ने बताया कि झंडे के लिए रेशे को इस तरह से चुना और डिजाइन किया जाएगा ताकि वह कठोर जलवायु परिस्थितियों में भी लंबे समय तक टिक सके और बहुत भारी भी नहीं हो।

आईआईटी दिल्ली में कपड़ा एवं रेशा विभाग में प्रोफेसर बिपिन कुमार ने कहा, ‘‘यह समय की मांग है कि उचित मानकीकरण और विषय की जानकारी या रेशा प्रौद्योगिकी की कुशलता और ध्वज में इस्तेमाल होने वाले रेशे की गुणवत्ता में सुधार के लिए उत्पादकों की मदद की जाए।’’

फ्लैग फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के सीईओ मेजर जनरल (अवकाश प्राप्त) अशिम कोहली ने कहा, ‘‘अच्छी गुणवत्ता का झंडा प्राप्त करना हमारे लिए हमेशा चुनौती रहा है। उचित प्रौद्योगिकी विकसित करने को लेकर आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों के साथ काम करना गौरवान्वित करने वाला पल है ।’’

स्वात्रिक, आईआईटी दिल्ली के कपड़ा एवं रेशा इंजीनियरिंग विभाग के अनुसंधानकर्ताओं का स्टार्टअप है जो भारत के घरेलू कपड़ा एवं वस्त्र उद्योग के वास्ते आधुनिक प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां