लाइव न्यूज़ :

आईआईटी भुवनेश्वर में महामारी के बावजूद पूरी हुई सेमेस्टर परीक्षा

By भाषा | Updated: May 20, 2021 12:11 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 20 मई वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर में सत्र 2020-21 के लिए सेमेस्टर परीक्षाएं पूरी हो गईं हैं। ये परीक्षा बीटेक के प्रथम वर्ष के छात्रों को छोड़कर बाकी अन्य सभी वर्षों के छात्रों के लिए आयोजित की गईं थी।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा में अभी और डेढ़ महीने का वक्त लगेगा क्योंकि देशभर के आईआईटी संस्थानों में प्रथम वर्ष में प्रवेश विलंब से हुआ था और सेमेस्टर भी देर से ही शुरू हुआ था।

उन्होंने बताया कि बाकी के छात्रों के लिए सेमेस्टर परीक्षाएं 15 मई को पूरी हुईं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले से बनाई गई योजना के चलते मार्च 2020 में, लॉकडाउन की घोषणा से पहले ही संस्थान ने ऑनलाइन शिक्षण शुरू कर दिया था।

उन्होंने बताया कि मई 2020 में एंड-सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित करने के उद्देश्य से संस्थान ने पेन-पेपर परीक्षाएं लेने के लिए अनोखा ऑनलाइन तरीका ईजाद किया था। इसके लिए फैकल्टी सदस्यों को प्रशिक्षित भी किया तथा इस प्रक्रिया के माध्यम से सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन किया।

आईआईटी भुवनेश्वर के निदेशक प्रो. राजा कुमार ने बताया, ‘‘महामारी के कारण पूरे 2020-21 सत्र के लिए थ्योरी कक्षाएं ऑनलाइन ही हुईं।’’

अधिकारी ने कहा कि प्रायोगिक कक्षाएं प्रत्यक्ष और ऑनलाइन दोनों तरह से आयोजित की गईं। ऑनलाइन प्रायोगिक कक्षाओं में छात्रों को लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के साथ शिक्षा प्रदान की गयी।

उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष के छात्रों को छोड़कर बाकी विद्यार्थियों ने फरवरी-अप्रैल 2021 के दौरान परिसर में आकर ही प्रयोगशालाओं में कक्षाओं में भाग लिया।

निदेशक ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच नये छात्रों के लिए प्रत्यक्ष प्रयोगशाला कक्षाएं निलंबित कर दी गयीं और इन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी