लाइव न्यूज़ :

आईएफएफआई 52 : हेमा मालिनी, प्रसून जोशी का होगा सम्मान, उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे सलमान, रणवीर

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अगस्त भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को 'इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों की तरफ से बृहस्पतिवार को महोत्सव के आगामी सत्र के अन्य कार्यक्रमों की भी घोषणा की गई।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिल्म जगत की इन दोनों हस्तियों को 2021 के लिये पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ठाकुर ने यहां संवाददाताओं को बताया, “गोवा में होने वाले आईएफएफआई के दौरान अभिनेत्री हेमा मालिनी और गीतकार प्रसून जोशी को इंडियन पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया जाएगा।”

केंद्रीय मंत्री यहां पीठासीन अधिकारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

इसबीच, महोत्सव के निदेशक चैतन्य प्रसाद ने घोषणा की कि महोत्सव के 52वें संस्करण के उद्घाटन समरोह की मेजबानी फिल्म निर्देशक करन जौहर और अभिनेता मनीष पॉल करेंगे।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इसमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और रणवीर सिंह के अलावा रितेश देशमुख, जिनेलिया देशमुख, श्रद्धा कपूर और अन्य कलाकार भी शामिल होंगे।

इसमें कहा गया कि पहले सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से दिग्गज फिल्मकार मार्टिन स्कोरसेस और इस्तेवान स्जाबो को सम्मानित किया जाएगा।

प्रसाद ने कहा, “दुर्भाग्य से, वे महोत्सव में भौतिक रूप से मौजूद नहीं रहेंगे लेकिन पुरस्कार को स्वीकार करने का उनका वीडियो संदेश इस दौरान दिखाया जाएगा।”

इस महोत्सव के दौरान जेम्स बॉन्ड के किरदार को पर्दे पर निभाने वाले अभिनेता दिवंगत सीन कॉनेरी को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी।

महोत्सव के दौरान दिवंगत अभिनेताओं दिलीप कुमार, कन्नड अभिनेता पुनीत राजकुमार, फिल्मकार सुमित्रा भावे, बुद्धदेव दासगुप्ता, कन्नड अभिनेता संचारी विजय और राष्ट्रीय परस्कार प्राप्त अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

आईएफएफआई के अंतरराष्ट्रीय खंड में करीब 73 देशों की 148 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव में 12 वर्ल्ड प्रीमियर, करीब सात अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर, 26 एशिया प्रीमियर, और करीब 64 भारतीय प्रीमियर होंगे।

विश्व प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं, तकनीशियनों, आलोचकों, शिक्षाविदों और फिल्मों के शौकीनों लोग, विभिन्न फिल्म प्रदर्शनियों, प्रस्तुतियों, मास्टरक्लास, समूह चर्चा और संगोष्ठियों के माध्यम से सिनेमा और फिल्म निर्माण की कला का जश्न मनाने के लिए एक साथ आएंगे।

नौ दिवसीय फिल्म समारोह का आयोजन 20 से 28 नवंबर तक एक हाइब्रिड - डिजिटल और भौतिक - प्रारूप में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग