लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के मंत्री की रेपिस्टों को चेतावनी, 'इतना गलत काम करोगे, तो एनकाउंटर ही होगा'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 8, 2019 11:11 IST

Telangana Minister: तेलंगाना के एक मंत्री ने रेपिस्टों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि इतना घिनौना काम करने वालों का एनकाउंटर होगा

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के मंत्री ने रेप के आरोपियों के एनकाउंटर को ठहराया सहीमंत्री ने कहा, इतना गलत काम करने वालों का एनकाउंटर ही होगा

तेलंगाना के एक मंत्री ने शनिवार को हैदराबाद की डॉक्टर से रेप और हत्या के आरोपियों को एनकाउंटर में मारे जाने को सही ठहराते हुए कहा कि इस तरह का निर्दयी अपराध करने वालों को पुलिस एनकाउंटर के लिए तैयार रहना चाहिए।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना राज्य के पशुपालन मंत्री तालासानी श्रीनिवास यादव ने एक स्थानीय चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ये एक सबक है। अगर आप गलत करते हैं तो आपको ट्रायल कोर्ट, जेल की सजा या उसके बाद मिलने वाली जमानत की वजह से केस के खिंचने का फायदा नहीं मिलेगा। अब ऐसा कुछ भी नहीं होगा। इसके जरिए हमने एक कड़ा संदेश दिया है कि अगर आप कुछ इतना गलत या निर्दयी करते हैं, तो एनकाउंटर होगा।' 

एनकाउंटर से हमने देश के सामने प्रस्तुत किया आदर्श: तेलंगाना मंत्री

यादव ने साथ ही रेप के आरोपियों के एनकाउंटर को के चंद्रशेखर राव की सरकार के राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के प्रति समर्पण का एक उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा, ये एक कड़ा संदेश है जो हमने दिया है। ये एक आदर्श है जो हमने देश के लिए स्थापित किया है। हम न सिर्फ अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं बल्कि कानून और व्यवस्था को संभालने के तरीके से भी एक आदर्श स्थापित कर ररे हैं। 

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को रेप-मर्डर केस के लिए कोई बयान न जारी करने और पीड़िता के परिवार से न मिलने के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। 

हमारी बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों की आंखें निकाल लेंगे: तेलंगाना मंत्री

इससे पहले तेलंगाना के परिवहन मंत्री पी अजय कुमार ने भी शुक्रवार को ऐसा ही बयान देते हुए कहा था कि राज्य ने त्वरित न्याय देने के मामले में एक खुद को एक रोल मॉडल साबित किया है।

उन्होंने कहा, 'हमने दिखाया कि अगर कोई हमारी बेटियों पर बुरी नजर डालता है तो हम उसकी आंखें निकाल लेंगे।' साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये एनकाउंटर पीड़िता के परिवार के लिए शांति लाएगा।

चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने इस घटना के संदर्भ में शनिवार को एक्स्ट्राजुडिशल किलिंग की आलोचना करते हुए कहा था कि न्याय प्रतिशोध बन जाने पर अपना अपना चरित्र खो देता है। 

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबाद रेप केस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर