लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की नीति को अपनाए तो किसानों का आंदोलन कल समाप्त हो जाए : बघेल

By भाषा | Updated: December 17, 2020 23:32 IST

Open in App

रायपुर, 17 दिसंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि यदि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार की किसान नीति को अपनाए तो किसानों का आंदोलन कल समाप्त हो जाए।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बघेल ने राज्य में कांग्रेस की सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर माता कौशल्या की जन्मस्थली चंदखुरी में समारोह को संबोधित किया।

बघेल ने कहा,‘‘ गौ-सेवा के क्षेत्र में हमारी गोधन न्याय योजना से बढ़िया व्यवस्था और कहीं नहीं है। छत्तीसगढ़ गो-सेवकों का प्रदेश है। यहां के किसानों और मजदूरों ने देश को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। जब पूरे देश में मंदी छाई हुई है, तब यहां मंदी का कोई असर नहीं है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान पिछले 20-22 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली) को घेर रखा है। लेकिन छत्तीसगढ़ के किसान अपने धान को बेचने में व्यस्त हैं तथा उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के किसान असंतुष्ट नहीं हैं। अगर केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की किसान नीति को अपनाए तब कल ही किसानों का आंदोलन समाप्त हो जाए।

बघेल ने इस अवसर पर कहा कि कुछ वर्षों पहले तक अन्य राज्यों के लोग छत्तीसगढ़ को या तो भिलाई के नाम से जानते थे, या फिर नक्सल समस्या के कारण, लेकिन अब यह छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक संपन्नता के कारण जाना जाता है। इसकी पहचान इसके समृद्ध किसानों से होती है।

उन्होंने कहा,‘‘ हमारी पहचान हमारे किसान और आदिवासी है। हम इसी पहचान को आगे बढ़ा रहे हैं, इसी उद्देश्य से हम लोगों ने रायपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी आयोजन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू