लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता कहा-SC का फैसला विपरीत आया तो अध्यादेश लाकर राम मंदिर बनेगा

By भाषा | Updated: January 27, 2019 20:30 IST

देवधर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि मंदिर किसी भी हालत में बनेगा। अध्यादेश लाकर कानून बनाने की बात अदालत के फैसले के बाद ही की जा सकती है।" 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता सुनील देवधर ने रविवार को कहा कि अयोध्या में राम जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बनकर रहेगा। उच्चतम न्यायालय का फैसला अगर मंदिर के खिलाफ आया तो कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। बीजेपी नेता रविवार को यहां पार्टी के मंडलीय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

देवधर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि मंदिर किसी भी हालत में बनेगा। अध्यादेश लाकर कानून बनाने की बात अदालत के फैसले के बाद ही की जा सकती है।" 

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला विपरीत आएगा तो अध्यादेश लाकर कानून बनाया जाएगा और यदि मंदिर के पक्ष में निर्णय आएगा तो मंदिर बनना ही है। जब उच्चतम न्यायालय में मामला चल रहा हो तो अध्यादेश लाना संवैधानिक भी नहीं है। बीजेपी नेता ने कहा कि हमारा वादा, इरादा व नीयत राम जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बनाने का है।

उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व व विकास एक दूसरे में अंतर्नहित हैं। हिन्दुत्व व विकास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हिन्दुत्व एक जीवन पद्धति का नाम है। सबका साथ सबका विकास ही हिन्दुत्व है। हिन्दुत्व के लिए लड़ना मतलब विकास के लिए लड़ना और विकास के लिए लड़ना मतलब हिन्दुत्व के लिए लड़ना।

टॅग्स :राम मंदिरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: सिया राम की जय?, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार को भेजें राम नवमी के मौके पर बधाई संदेश, अपने को दें शुभकामनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब