लाइव न्यूज़ :

"राहुल गांधी में हिम्मत है तो वो मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं", ओवैसी ने पेश की हैदराबाद से चुनावी चुनौती

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2023 08:18 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह लोकसभा चुनाव में वायनाड की जगह हैदराबाद से लड़कर दिखाये।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी को दी वायनाड की जगह हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौतीराहुल गांधी बड़े-बड़े बयान देते रहते हैं, हिम्मत है तो हैदराबाद में मेरे खिलाफ चुनाव लड़ेंराहुल गांधी उसी कांग्रेस से आते हैं, जिसके शासनकाल में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया गया था

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड से नहीं बल्कि उनके संसदीय क्षेत्र हैदराबाद से लड़ने का साहस करके दिखाये।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, "मैं आपके नेता राहुल गांधी को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहा हूं। राहुल गांधी बड़े-बड़े बयान देते रहते हैं, अरे हिम्मत है तो हैदराबाद के मैदान में आओ और मेरे खिलाफ चुनाव लड़ो।"

हैदराबाद के एक सार्वजनिक सभा में भाषण देते हुए ओवैसी ने आगे कहा, "कांग्रेस के लोग बहुत कुछ कहेंगे, लेकिन मैं तैयार हूं। ये वही कांग्रेस है, जिसके शासनकाल में बाबरी मस्जिद और सचिवालय की मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया थाष मैं अभी तक भूला नहीं हूं।"

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बाबरी मस्जिद को किसने ध्वस्त किया, देश की इसी सबसे पुरानी पार्टी के शासन ने किया और मुसलमान इस बात को भूला नहीं है। उसे अपने साथ हुई नाइंसाफी अच्छे से याद है।

मालूम हो कि तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की सत्ताधारी बीआरएस, कांग्रेस और एआईएमआईएम चुनावी अखाड़े में आमने-सामने हैं क्योंकि ये तीनों पार्टियां इस साल के अंत में होने वाले राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में विधानसभा पर कब्जे के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस महीने की शुरुआत में तेलंगाना के तुक्कुगुडा में विजयभेरी सभा में बोलते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी, भारत राष्ट्र समिति और एआईएमआईएम तेलंगाना में एकजुट होकर काम कर रहे हैं और कांग्रेस इस तिकड़ी के खिलाफ लड़ रही है।

राहुल गांधी ने कहा था, "तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी बीआरएस के खिलाफ नहीं बल्कि बीआरएस, बीजेपी और एआईएमआईएम के साथ मिलकर लड़ रही है। वे खुद को अलग-अलग पार्टियां कहते हैं लेकिन एकजुट होकर काम कर रहे हैं।"

इसके साथ राहुल गांधी ने इस बात का दावा किया था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केचंद्रशेखर राव या एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कोई सीबीआई-ईडी मामले नहीं हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें "अपने लोग" मानते हैं।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीराहुल गांधीहैदराबादलोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos