लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- पाकिस्तान ने नहीं रोका आतंकवाद तो भारत रोक देगा नदियों का पानी

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 9, 2019 10:27 IST

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीन नदियों से पानी पाकिस्तान जा रहा है, हम इसे रोकना नहीं चाहते हैं। लेकिन, भारत और पाकिस्तान के बीच जल संधि का आधार शांतिपूर्ण संबंध और दोस्ती थे जो पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। इसलिए हम इस संधि का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं।

Open in App

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जल संधि को लेकर पाकिस्तान को आगाह किया है कि वह लगातार आंतकवाद का समर्थन कर रहा है। अगर वह इसको नहीं रोकता है तो उसके पास तीनों नदियों के पानी को रोकने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा। बता दें, अगर भारत पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी को रोकता है तो वहां पानी के लिए हाहाकार मच सकता है।    

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीन नदियों से पानी पाकिस्तान जा रहा है, हम इसे रोकना नहीं चाहते हैं। लेकिन, भारत और पाकिस्तान के बीच जल संधि का आधार शांतिपूर्ण संबंध और दोस्ती थे जो पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। इसलिए हम इस संधि का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है। यदि पाकिस्तान आतंकवाद को नहीं रोकता है, तो हमारे पास नदी का पानी रोकने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा। इसलिए भारत ने आंतरिक रूप से इसका अध्ययन शुरू कर दिया है। पानी रोकने के बाद उसे हरियाणा, पंजाब और राजस्थान को दिया जाएगा।आपको बता दें कि वर्ष 1960 के सितम्बर महीने में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और पाकिस्तान के सैनिक शासक फील्ड मार्शल अयूब खान के बीच जल संधि हुई थी। 

हालांकि भारत भले ही इस संधि को समाप्त करने की बात कह रहा हो वह एकतरफा खत्म भी नहीं कर सकता है क्योंकि ऐसा संधि के प्रावधानों के कारण है। जबकि यह भी सच्चाई है कि अगर वह संधि के तोड़ देता है तो भी पाकिस्तान की ओर बहने वाले पानी को थामने को उसे बीसियों साल लग जाएंगे।

टॅग्स :नितिन गडकरीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब