लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाकरण में एक भी व्यक्ति छूटा तो फांसी पर लटका दूंगा : ग्वालियर के जिलाधिकारी की चेतावनी

By भाषा | Updated: December 15, 2021 17:40 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 15 दिसंबर कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा न होने पर ग्वालियर के जिलाधिकारी कौशलैंन्द्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जमकर हड़काया और कहा कि ‘यदि एक भी व्यक्ति छूटा तो फांसी पर लटका दूंगा।’

उन्होंने उनसे कहा कि चाहे खेत में जाओ, आदमी के पैर पकड़ो या उनके घर जाकर 24 घंटे बैठो, लेकिन टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होना चाहिए।

भितरवार तहसील में अफसरों और कर्मचारियों की बैठक में मंगलवार को जिलाधिकारी सिंह के सामने यह तथ्य आया कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण लगाने का लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है।

इस पर सिंह नाराज हो गए और उन्होंने कहा, ‘‘चाहे खेत में जाओ, आदमी के पैर पकड़ो, घर जाकर 24 घंटे बैठो, लेकिन टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होना चाहिए। एक भी टीका व्यक्ति छूटा तो फांसी पर लटका दूंगा।’’

बैठक में दी गई सिंह की इस चेतावनी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद सिंह ने मीडिया से कहा, ‘‘सरकारी अमला मामले को गंभीरता नहीं समझ रहा है, इसलिए चेतावनी दी गई है और यदि लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो बर्खास्तगी एवं निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल