लाइव न्यूज़ :

अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते तो उन्हें ‘बांस से मारिए’ : गिरिराज ने बेगूसराय के लोगों से कहा

By भाषा | Updated: March 7, 2021 11:10 IST

Open in App

बेगूसराय (बिहार), सात मार्च केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक विवादित टिप्पणी करते हुए शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय के लोगों से कहा कि अगर अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं तो उन्हें ‘‘बांस से मारिए।’’

अपने मुखर बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता यहां एक कृषि संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री सिंह ने कहा कि उन्हें अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि अधिकारी जनता की शिकायतों को सुनते ही नहीं हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं। सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ.... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथों से बांस उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है।’’

केंद्रीय मंत्री की इस बात पर सभा में उपस्थित लोगों ने तालियां बजाईं।

पटना में भाजपा के एक नेता ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर कहा, ‘‘गिरिराज सिंह जन नेता हैं जिन्हें जनाक्रोश के प्रति जवाबदेही दिखानी होती है। हमें उनके बयान को शब्दश: नहीं लेना चाहिए और भावना को समझना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टक्कर, रिकॉर्ड 12वां खिताब झोली में डालना चाहेगी टीम इंडिया, सुबह 10.30 बजे शुरू होगा मैच, वैभव सूर्यवंशी पर नजर

क्रिकेटक्या टी20 में हमेशा के लिए दरवाजे बंद?, शुभमन गिल, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज क्या करेंगे?

भारतकश्मीर में ‘चिल्ला-ए-कलां’ शुरू?, घाटी में पड़ने वाली 40 दिनों की भीषण सर्दी क्या होती है?

विश्वVIDEO: बांग्लादेश के ढाका में उस्मान हादी के जनाज़े में भारी हुजूम, मुहम्मद यूनुस भी मौजूद

भारतईटानगर नगर निगमः भाजपा ने 20 में से 14 सीट पर दर्ज की शानदार जीत, पासीघाट नगर परिषद पर पीपीए ने का कब्जा, 8 में से 5 सीट, ईटानगर-पासीघाट में कांग्रेस 0

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने गुवाहाटी में भारत के पहले नेचर-थीम वाले एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन

भारतकर्नाटक नेतृत्व मुद्दा: दिल्ली कब बुलाया जाएगा?, डीके शिवकुमार ने कहा-मैं आपको सूचित करूंगा, बिना बताए कुछ नहीं करूंगा

भारतबिहार सीएम नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी के हुआ निधन, मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार ने लिखा- प्यारी नानी मां के देहांत से मन व्यथित...

भारतSIR 2026 Voter List: एड्रेस बदलने की वजह से नहीं भर पा रहे SIR फॉर्म? इन डॉक्यूमेंट्स से बन जाएगा काम

भारतभाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से रचाई शादी, देवास के आर्य समाज मंदिर से वायरल हुई तस्वीरें