लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट, कहा-मतदान से पूर्व सोचें, अमित शाह अगले गृहमंत्री होंगे

By भाषा | Updated: May 10, 2019 16:54 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन, केरल में वाम दल, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देअगर नरेंद्र मोदी सत्ता में वापसी करते हैं तो इसके लिये कांग्रेस प्रमुख जिम्मेदार होंगे।हमारा एकमात्र लक्ष्य मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सत्ता में वापसी करने से रोकना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आती है तो उसके अध्यक्ष अमित शाह अगले गृहमंत्री होंगे। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा कि लोगों को यह सोचना चाहिये कि अगर शाह को गृह मंत्रालय मिला तो देश का क्या हाल होगा। उन्होंने ट्वीट में कहा, मतदान से पूर्व सोचें।

अगर मोदी सत्ता में लौटे तो जिम्मेदार राहुल गांधी होंगे : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन, केरल में वाम दल, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी सत्ता में वापसी करते हैं तो इसके लिये कांग्रेस प्रमुख जिम्मेदार होंगे। दिल्ली में आगामी दो दिन बाद होने वाले मतदान से पहले पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

आप और कांग्रेस के बीच गठजोड़ को लेकर बातचीत में कोई फलदायी नतीजा नहीं निकलने के बाद दिल्ली में अब त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा, केरल में वाम दल, पश्चिम बंगाल में तृणमूल, आंध्र प्रदेश में तेदेपा और दिल्ली में आप को नुकसान पहुंचा रही है... अगर नरेंद्र मोदी सत्ता में लौटे तो इसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस काम बिगाड़ने का काम कर रही है।’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी अहम क्षेत्र के लिये कुछ भी करने में ‘‘पूरी तरह से नाकाम’’ रहे हैं और इसलिए वह ‘‘नकली राष्ट्रवाद’’ का सहारा ले रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मोदी जी का राष्ट्रवाद नकली है और यह देश के लिये खतरनाक है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वह वोट पाने के लिये सेना का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि उनके पास दिखाने के लिये कोई काम नहीं है।’’ अन्ना हजारे के साथ मिलकर संप्रग के दूसरे कार्यकाल में 2011 और 2013 के बीच भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक आंदोलन का नेतृत्व करने वाले आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह मोदी से हजार गुणा बेहतर थे।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सत्ता में नहीं लौटने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा एकमात्र लक्ष्य मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सत्ता में वापसी करने से रोकना है। इन दोनों के अलावा हम लोग किसी का भी समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘एक महीना पहले मुझे लगता था कि लड़ाई तगड़ी होने वाली है। लेकिन पिछले 10 दिन में हालात बड़े नाटकीय ढंग से बदले हैं। मैं वैसा ही माहौल देख रहा हूं जब हमने 2015 में 67 सीटें जीती थीं। अगर हम सातों सीटें जीतते हैं तो मुझे कोई हैरानी नहीं होगी।’’

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांग रही है लेकिन आप को शिक्षा, स्वास्थ्य और जल आपूर्ति और कम बिजली दर के क्षेत्रों में किये गये अपने काम पर भरोसा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी यह नहीं कह सकते कि मैंने स्कूल बनवाये, अस्पताल बनवाये, बिजली की दर नीचे ले आया, पेय जल को सुनिश्चित किया। वह हर क्षेत्र में नाकाम हुए हैं। उन्होंने कुछ नहीं किया है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीकांग्रेसराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर