लाइव न्यूज़ :

'अगर लालू जी भाजपा से हाथ मिला लें तो वह राजा हरिश्चंद्र कहलाएंगे, लेकिन..', पिता की सजा पर बोले तेजस्वी यादव

By रुस्तम राणा | Updated: February 21, 2022 16:40 IST

चारा घोटाले से जुड़े पांचवें और आखिरी केस में लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत के द्वारा 5 साल का कारावास और 60 लाख का जुर्माना भरने की सजा सुनाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला950 करोड़ के चारा घोटाले से जुड़ा है पांचवां मामला 

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं। सोमवार को उन्हें चारा घोटाले से जुड़े पांचवें और आखिरी केस में 5 साल का कारावास और 60 लाख का जुर्माना भरने की सजा सुनाई गई है। रांची में सीबीआई की विशेष अदालत के जज एसके शशि ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सजा का ऐलान किया। फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं।

लालू यादव की सजा पर आरजेडी नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर लालू जी भाजपा से हाथ मिला लें तो वह राजा हरिश्चंद्र कहलाएंगे। मीडिया से मुखातिब होते हुए तेजस्वी ने कहा, लालू जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ लड़ रहे हैं इसलिए वे कारावास का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम इससे डरने वाले नहीं हैं।   

सीबीआई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

चारा घोटाला के पांचवें केस में दोषी पाए गए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को सीबीआई की विशेष अदालत ने पांच साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही 60 लाख रुपये का जुर्माना भरने के लिए कहा है। यह मामला रांची के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है। पिछले हफ्ते कोर्ट ने लालू समेत 75 लोगों को इस मामले में दोषी करार दिया था।

950 करोड़ के चारा घोटाले से जुड़ा है पांचवां मामला 

डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी बहुचर्चित 950 करोड़ के चारा घोटाले से जुड़ा पांचवां और आखिरी मामला है, जिसमें लालू यादव अभियुक्त बनाए गए थे। लालू इससे पहले चारा घोटाले के चार अन्य मामलों में पहले ही दोषी करार दिए जा चुके हैं और सजा काट रहे हैं। रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने 29 जनवरी को लालू प्रसाद से जुड़े डोरंडा कोषागार गबन मामले में सुनवाई पूरी कर ली थी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवचारा घोटालासीबीआईआरएसएसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"