लाइव न्यूज़ :

अगर आम लोगों को थाने में जंजीर से बांधा जाए, तो क्या व्यवस्था में उनका विश्वास रहेगा : अदालत ने पुलिस से पूछा

By भाषा | Updated: October 26, 2021 19:45 IST

Open in App

कोच्चि (केरल), 26 अक्टूबर केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पुलिस से सवाल किया कि शिकायत दर्ज कराने थाने में आए एक आम आदमी को अगर जंजीरों से बांध दिया जाए और उसके खिलाफ पुलिस अधिकारी को काम करने से रोकने का मामला दर्ज कर लिया जाए तो ऐसे में उसे व्यवस्था में भरोसा कैसे रहेगा।

न्यायमूर्ति देवन रामचन्द्रन ने कहा, ‘‘आम लोगों को व्यवस्था में विश्वास कैसे होगा? ऐसी स्थिति में लोग थाने कैसे आ सकेंगे?’’

अदालत ने इस व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस से ये सवाल किए। पेश मामले में व्यक्ति ने याचिका देकर दो पुलिसकर्मियों की प्रताड़ना से सुरक्षा की मांग की थी, जिनमें से एक पुलिसकर्मी ने उसकी शिकायत की रसीद मांगने पर उसे थाने में ही कथित रूप से जंजीर से बांध दिया था।

याचिका के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने ना सिर्फ व्यक्ति को थाने में जंजीर से बांधा बल्कि उसके खिलाफ केरल पुलिस कानून की धारा 117 (ई) के तहत पुलिस अधिकारी को कर्तव्य निभाने से रोकने का मामला दर्ज किया।

शिकायतकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज करने को ‘‘कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग’’ करार देते हुए अदालत ने सवाल किया कि पुलिस यह कैसे कह सकती है कि थाने में शिकायत दर्ज कराने आये व्यक्ति ने एक पुलिस अधिकारी को उसका काम करने से रोका।

अदालत ने कहा, ‘‘क्या हम ऐसे देश में रह रहे हैं जहां कानून या संविधान का कोई शासन ही नहीं है।’’ अदालत ने इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी।

अदालत ने यह भी कहा कि इस घटना से संबंधित अधिकारी का शुरू में सिर्फ उसका तबादला किया गया लेकिन न्यायिक हस्तक्षेप के बाद ही उसे निलंबित किया गया।

अदालत ने पूछा, ‘‘तबादला किसी प्रकार की सजा कैसे हो सकती है।’’

अदालत ने यह भी जानना चाहा कि क्या इस घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज है क्योंकि पुलिस थानों के सार्वजनिक स्थानों पर जहां लोग आते-जाते हैं वहां कैमरे लगाने हैं।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम