लाइव न्यूज़ :

बोकारो में सीसीएल परियोजना के निकट आइईडी बरामद

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:25 IST

Open in App

बोकारो (झारखंड), 31 मई जिला के बेरमो कोयलांचल गाँधीनगर थाना क्षेत्र के सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) खासमहल परियोजना कार्यालय के समीप कुरपनीया - बोकारो थर्मल मुख्य सड़क पर पुलिया के नीचे से पुलिस ने सोमवार को 15 किलोग्राम का इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोजिव डिवाइज(आइईडी) बरामद किया।

बोकारो में बेरमो के पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बोकारो स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बरामद आइईडी को निष्क्रिय किया।

झा ने आज यहां बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलिया के नीचे बम लगा हुआ है। उसके आधार पर गांधीनगर थाना पुलिस एवं बोकारो सीआरपीएफ 26वीं बटालियन की कंपनी ने घटनास्थल पर पहुंचकर विस्फोटक बरामद किया तथा बम निरोधक दस्ता ने विस्फोटक आइईडी को निष्क्रिय किया।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना के तहत पुलिया के नीच विस्फोटक लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता