लाइव न्यूज़ :

इस पौधे से हो सकता है कोरोना का इलाज, एग्रीकल्चर रिसर्च में दावा- हर्बल तरीका कर सकता है मदद

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 7, 2020 12:01 IST

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 2,46,628 हो चुकी है। इसमें 1,20,406 सक्रिय मामले हैं और 1,19,293 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 6,929 हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना मरीज के इलाज में कौन सा हर्बल पौधा काम आ सकता है? इस सवाल का जवाब देने से  बीएन त्रिपाठी ने मना कर दिया। ICAR ने अपने नोट में कहा है कि कोरोना महामारी के ऐसे वक्त में ICAR-NRCE हिसार के वैज्ञानिकों ने कुछ नेचुरल प्रॉडक्‍ट्स पर रिसर्च किया है।

नई दिल्ली:  भारत में कोरोना के 2 लाख 46 हजार से अधीक मामले हो गए हैं और विश्व में कोरोना मामलों की संख्या में स्पेन को पीछे छोड़ अब भारत 5वें नंबर पर आ गया है। दुनियाभर के वैज्ञानिक और रिसर्चर कोरोना वैक्सीन या कोरोना मरीजों के लिए इलाज करने वाली दवा पर रिसर्च कर रहे हैं। ऐसे में हिसार के नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्‍वॉइन्‍स (NRCE) के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कुछ हर्बल पौधों में ऐसे कम्‍पाउंड पाए गए हैं, जो कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज करने में मददगार साबित हो सकता है। नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्‍वॉइन्‍स (NRCE) संस्था इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (ICAR)तहत काम करता है। आईसीएआर ने इस रिसर्च को लेकर एक नोट भी जारी किया है। जिसमें दावा किया गया है कि इससे कोरोना मरीजों के इलाज के लिए  वैज्ञानिकों को मदद मिल सकती है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, NRCE के डिप्‍टी डायरेक्‍टर जनरल बीएन त्रिपाठी ने कहा है, यह एक ऐसी लीड है, जिससे नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्‍वॉइन्‍स (NRCE) के वैज्ञानिकों को कई वायरस के खिलाफ अच्छे नतीजे दिए हैं। 

कोरोना मरीज के इलाज में कौन सा हर्बल पौधा काम आ सकता है? इस सवाल का जवाब देने से  बीएन त्रिपाठी ने मना कर दिया। उन्होंने कहा, फिलहाल मैं सिर्फ इतना बता सकता हूं कि वे हर्बल प्‍लांट्स देश में कई आयुर्वेदिक दवाएं बनाने में इस्‍तेमाल हो रहे हैं। 

ICAR ने अपने जारी किए नोट में क्या कहा? 

ICAR ने अपने नोट में कहा है कि कोरोना महामारी के ऐसे वक्त में ICAR-NRCE हिसार के वैज्ञानिकों ने कुछ नेचुरल प्रॉडक्‍ट्स पर रिसर्च किया है। ये प्रॉडक्‍ट्स काफी इस्तेमाल भी किए जाते हैं। इसका इस्तेमाल आमतौर पर लोग खांसी-बुखार में करते हैं। 

ICAR ने अपने नोट में कहा फिलहाल वैज्ञानिकों ने चिकन कोरोना वायरस के इन्‍फेक्‍शन मॉडल के स्‍टडी में इसका इस्‍तेमाल किया है ताकि कुछ हर्बल पौधों के एंटीवायरल इफेक्‍ट को जांचा जा सके। कहा जा रहा है कि पौधे के रस से इलाज किया जा सकता है। 

बता दें कि चिकन कोरोना वायरस वो पहला कोरोना वायरस था जिसे 1930 में पहचाना गया। यह पॉउल्‍ट्री में गंभीर इन्‍फेक्‍शन पैदा करता है।

भारत कोरोना अपडेट:  देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 9,971 मामले, मृतक संख्या 6,929 हुई

देश में रविवार(7 जून)  को लगातार पांचवे दिन भी एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आने का सिलसिला जारी रहा जहां, 9,971 नये मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,46,628 पर पहुंच गई है वहीं मृतक संख्या 6,929 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में शनिवार सुबह से लेकर पिछले 24 घंटों में 287 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को भारत स्पेन को पीछे छोड़कर कोविड-19 वैश्विक महामारी से बुरी तरर प्रभावित दुनिया का पांचवा देश बन गया है अब, केवल अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही उससे इस मामले में ऊपर हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 1,20,406 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 1,19,292 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब तक करीब 48.36 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।” संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए