लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh:IAS वीरा राणा हो सकती हैं MP की नई मुख्य सचिव, ऐसा हुआ तो प्रदेश की दूसरी महिला CS होंगी, जल्द होगा निर्णय

By आकाश सेन | Updated: November 28, 2023 19:51 IST

भोपाल : मध्यप्रदेश में नए मुख्य सचिव रुप में सीनियर IAS वीरा राणा की नियुक्ति हो सकती है। मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 29 नवंबर को पूरा हो रहा है। उन्हें एक्सटेंशन दिए जाने पर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देIAS वीरा राणा हो सकती हैं MP की नई मुख्य सचिव।मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 29 नवंबर को हो रहा है पूरा।ऐसा हुआ तो प्रदेश की दूसरी महिला CS होंगी राणा।आचार संहिता के चलते भारत निर्वाचन आयोग लेगा निर्णय।

भोपाल:मध्यप्रदेश में चूंकि चुनाव आचार संहिता लागू है, इसलिए निर्वाचन आयोग का फैसला ही मान्य होगा। आयोग की ओर से संकेत मिले हैं कि नई सरकार बनने तक वरिष्ठता के आधार पर सीनियर अफसर को इसका चार्ज मिल सकता है। ऐसा हुआ तो सीनियर आईएएस वीरा राणा को मुख्य सचिव का प्रभार दिया जाएगा।

IAS वीरा राणा को प्रभार मिला तो वे MP की दूसरी महिला मुख्य सचिव होंगी। MP की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच रही हैं। वे 22 सितंबर 1991 से 1 जनवरी 1993 तक मुख्य सचिव रहीं। इसी साल जुलाई में उनका निधन हो गया था।

मौजूदा CS बैंस के बाद राणा MP में सबसे सीनियर IAS ऑफिसर वीरा राणा मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं। MP में पदस्थ IAS में वीरा राणा, इकबाल सिंह बैंस के बाद सबसे सीनियर अधिकारी हैं। राणा का रिटायरमेंट मार्च 2024 में होना है। ये अधिकारी भी पद के दावेदार 

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को 30 नवंबर 2022 को रिटायर होना था, लेकिन इसके ठीक एक दिन पहले 29 नवंबर की रात उन्हें 6 महीने के लिए 30 मई 2023 तक एक्सटेंशन दे दिया गया। जब 30 मई करीब आई तो मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय करीब था। ऐसे में इकबाल सिंह बैंस को दोबारा 6 महीने के लिए नवंबर 2023 तक का एक्सटेंशन दिया गया। जो 30 मई को खत्म हो रहा है।

मई 2023 में बैंस को दूसरा एक्सटेंशन देने के पहले केंद्र में पदस्थ IAS अजय तिर्की और अनुराग जैन के नामों को लेकर खासी चर्चा हुई थी। आयोग अगर केंद्र में पदस्थ अफसरों को मौका देता है तो CS बनने के लिए तिर्की का नाम भी सामने आ सकता है। तिर्की दिसंबर 2023 में रिटायर हो रहे हैं, जबकि अनुराग जैन का रिटायरमेंट अगस्त 2025 में होना है। अनुराग जैन से भी सीनियर दो IAS संजय बंदोपाध्याय और वीरा राणा हैं। बंदोपाध्याय केंद्र में पदस्थ हैं। बंदोपाध्याय अगस्त 2024 में सेवानिवृत होंगे।

नई सरकार के गठन होने तक कोई अल्पकालिक मुख्य सचिव बनेगा या फिर किसी की स्थायी तौर पर पोस्टिंग होगी, इसे लेकर भी IAS लॉबी में चर्चा जोरों पर है। 

नई सरकार बनने पर इन अफसरों को भी मिल सकता है मौका 

मुख्य सचिव के लिए अन्य दावेदारों में डॉ.राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा और मलय श्रीवास्तव के नामों पर भी शामिल हैं। ये सभी 1990 बैच के IAS अफसर हैं। इन अफसरों के अलावा ACS स्तर के जो अधिकारी CS की पात्रता रखते हैं, वे भी शामिल हैं। जुलाई 2025 में रिटायर होने वाले ACS हेल्थ मो. सुलेमान के साथ केंद्र में पदस्थ 1989 बैच के आशीष उपाध्याय का भी नाम है। वे सितंबर 2024 में रिटायर होंगे। इसी बैच के राजीव रंजन भी केंद्र में पदस्थ हैं, लेकिन वे अगले महीने रिटायर हो जाएंगे। 

अगर मलय श्रीवास्तव की दावेदारी को पुख्ता माना जाए तो, इनसे सीनियर अफसरों में 1989 बैच के विनोद कुमार ACS जीएडी और इसी बैच के ACS पशुपालन जेएन कंसोटिया का नाम शामिल है। विनोद कुमार मई 2025 और कंसोटिया अगस्त 2025 में रिटायर होंगे। 1990 बैच के एके राय अध्यक्ष राजस्व मंडल ग्वालियर का भी नाम है। वे मई 2024 में रिटायर होंगे।

टॅग्स :Madhya Pradeshचुनाव आयोगमध्य प्रदेशmadhya pardesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR Update 2025: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना E-EPIC नंबर और नाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

भारतफिर खुलेगी आईएएस संतोष वर्मा की फाइल, हाईकोर्ट ने पुलिस जांच को दी मंजूरी

भारतभयावह हादसे के चार दशक, नहीं सीखे सबक

भारत अधिक खबरें

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट