लाइव न्यूज़ :

IAS Transfer 2024: हरियाणा में जल्द विधानसभा चुनाव, अनुराग रस्तोगी होंगे नया गृह सचिव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी हटाए गए, शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2024 12:18 IST

IAS Transfer 2024: मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गृह सचिव का अतिरिक्त पदभार संभाल रहे थे लेकिन अब रस्तोगी प्रदश के गृह सचिव का पदभार संभालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में वह वित्त एवं योजना विभागों का कार्यभार भी संभालते रहेंगे।लोकसभा चुनाव के बाद से ही शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थीं।हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इससे कुछ महीने पहले यह प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।

IAS Transfer 2024:हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया। साथ ही 1990 बैच के अधिकारी अनुराग रस्तोगी को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, रस्तोगी को गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में वह वित्त एवं योजना विभागों का कार्यभार भी संभालते रहेंगे।

मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गृह सचिव का अतिरिक्त पदभार संभाल रहे थे लेकिन अब रस्तोगी प्रदश के गृह सचिव का पदभार संभालेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद से ही शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थीं। हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इससे कुछ महीने पहले यह प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।

मोहनलाल लाठर राजस्थान के मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त

मोहनलाल लाठर को राजस्थान का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही तीन सूचना आयुक्त भी नियुक्त किए गए हैं। राजभवन के बयान के अनुसार राज्यपाल ने मोहन लाल लाठर को मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्ति प्रदान की है।

इसके साथ ही सुरेश चंद गुप्ता, महेंद्र कुमार पारख और टीकाराम शर्मा को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त पदों पर इनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से तीन वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु जो भी पहले हो, के लिए की गई है। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाHaryana Assemblyनायब सिंह सैनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील