लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार की कार्यशैली से नाराज तीसरे IAS अधिकारी शशिकांत ने भी दिया इस्तीफा, कहा- लोकतंत्र से हो रहा है समझौता

By शीलेष शर्मा | Updated: September 7, 2019 13:00 IST

आईएएस अधिकारी एस.शशिकांत सैनथिल प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने वाले पहले अधिकारी नही है. इसकी शुरुआत कश्मीर से हुई जब शाह फैज़ल ने कश्मीर में हुईं हत्याओं पर अपना रोष व्यक्त करते हुए आईएएस का पद छोड़ा और व्यवस्था से लड़ने के लिए अपना राजनीतिक दल खड़ा कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे आईएएस अफसर कन्नन गोपीनाथ ने 21 अगस्त को इस्तीफा दिया था। गोपीनाथ और फैज़ल के बाद सैनथिल ने इस्तीफा देकर अब सिलसिले को आगे बढ़ा दिया है.

मोदी सरकार की कार्यशैली और सोच के खिलाफ अवार्ड वापसी की जो चिंगारी शुरु हुई उसकी जद में अब देश की प्रशासनिक सेवाओं में बैठे अधिकारी भी आते नजर आ रहे है. यदि यह सिलसिला जारी रहा तो इसके परिणाम कितने भयावह होगें इसकी परिकल्पना मुश्किल है. कर्नाटक में तैनात डिप्टी कमीश्नर आईएएस अधिकारी एस.शशिकांत सैनथिल ने प्रशासनिक सेवाओं से इस्तीफा दे दिया. सैनथिल का इस्तीफा जिन कारणों से आया वह चौंकाने वाला है. 

उन्होंने खुला पत्र जारी किया यह बताते हुए यह उनका व्यक्तिगत फैसला है लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि सेवा में बने रहना अब उनके लिए अनैतिक हो गया है. क्योंकि लोकतांत्रिक मूल्यों के मूल्य सिद्धांतो से जब समझौता होने लगे तब इस सेवा में बने रहने का कोई अर्थ नहीं रह जाता.

सैनथिल प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने वाले पहले अधिकारी नही है. इसकी शुरुआत कश्मीर से हुई जब शाह फैज़ल ने कश्मीर में हुईं हत्याओं पर अपना रोष व्यक्त करते हुए आईएएस का पद छोड़ा और व्यवस्था से लड़ने के लिए अपना राजनीतिक दल खड़ा कर दिया.

फैज़ल ने जो सिलसिला शुरु किया उसी कड़ी में एक दूसरे आईएएस अफसर कन्नन गोपीनाथ ने 21 अगस्त को इस आधार पर इस्तीफा दे दिया कि जम्मू कश्मीर में लोगों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया है इसलिए वे  सेवा में नही रहना चाहते.

गोपीनाथ और फैज़ल के बाद सैनथिल ने इस्तीफा देकर अब सिलसिले को आगे बढ़ा दिया है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार आईएएस सेवा में बैठे तमाम युवा अधिकारी इन इस्तीफों के बाद चिंतिन कर रहे है कि वर्तमान व्यवस्थाओं में क्या उनके लिए प्रशासनिक सेवाओं में बने रहना प्रासंगिक रह गया है या नही.

इस इस्तीफों पर हालांकि अभी तक राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन कांग्रेस ने सूत्रों का कहना है कि गहन मंथन हो रहा है कि किस रुप में इस्तीफों को लेकर पार्टी अपनी  प्रतिक्रिया व्यक्त  की जाए. 

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है