लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया में योगी और अखिलेश से ज्यादा लोकप्रिय हैं चंद्रकला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 6, 2019 04:49 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश कैडर की 2008 बैच की आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला प्रशासनिक गलियारों के लिए बेहद जाना-माना नाम है. उन्हें नौकरी करते हुए भले ही 10 साल हुए हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता में किसी तरह की कमी नहीं है. शनिवार को सीबीआई की छापेमारी के बाद चर्चा में आईं चंद्रकला की सोशल मीडिया पर किसी स्टार जैसी छवि है.

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ज्यादा फॉलोअर्स चंद्रकला के हैं. चंद्रकला के फेसबुक पेज पर 85 लाख , वहीं योगी के 55 लाख और अखिलेश के 68 लाख फॉलोअर्स हैं. सेल्फी को लेकर सुर्खियों में आईं फरवरी 2016 में एक सेल्फी को लेकर डीएम बी. चंद्रकला चर्चा में आई थीं.

दरअसल एक युवक ने कलेक्ट्रेट परिसर में उनके साथ जबरन सेल्फी लेने की कोशिश की, जब उसे मना किया गया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया. बाद में उसे शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया गया. तीन दिन जेल में रहने के बाद युवक को छोड़ दिया गया.

विवाद यहीं नहीं खत्म हुआ, जब एक अखबार के पत्रकार ने उनसे इस मुद्दे पर राय जानने के लिए कॉल की तो उन्होंने पत्रकार से अभद्रता की, जिसका ऑडियो खूब वायरल हुआ था. मामला बाद में हाईकोर्ट तक भी पहुंचा और अभी लंबित है. कड़क अंदाज के जरिए बनाई अलग छवि यूट्यूब पर बी. चंद्रकला के ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं जिनमें वह निरीक्षण करते और अधिकारियों को मौके पर ही बुरी तरह लताड़ लगाते दिखती हैं. फेसबुक और ट्विटर पर उसके दर्जनों फैन पेज हैं जो उनसे जुड़ी खबरें और वीडियो शेयर किया करते हैं.

टॅग्स :अखिलेश यादवसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों