लाइव न्यूज़ :

वायुसेना प्रमुख ने कहा- IAF पाकिस्तान के किसी भी आतंकवादी हमले का जवाब देने के लिए तैयार

By भाषा | Updated: October 5, 2019 07:00 IST

भदौरिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय वायुसेना तिब्बत क्षेत्र के पास चीन द्वारा सैन्य बुनियादी ढांचे के घटनाक्रम पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि यह ज्यादा चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय वायुसेना अल्प सूचना पर भी लड़ने के लिए तैयार है...हमारी परिचालन संबंधी तैयारी बहुत उच्च स्तर की है।’’

Open in App

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय वायुसेना ‘‘अल्प सूचना’’ पर लड़ने के लिए तैयार है और पाकिस्तान की ओर से किसी भी आतंकवादी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों द्वारा कथित तौर पर सीमा पर स्थित क्षेत्रों में ड्रोनों से हथियारों को गिराये जाने को एक ‘‘नये खतरे’’ के रूप में वर्णित किया और हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की घटनाओं से निपटने के लिए ‘‘कार्रवाई’’ करने की प्रतिबद्धता जताई।

भदौरिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय वायुसेना तिब्बत क्षेत्र के पास चीन द्वारा सैन्य बुनियादी ढांचे के घटनाक्रम पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि यह ज्यादा चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय वायुसेना अल्प सूचना पर भी लड़ने के लिए तैयार है...हमारी परिचालन संबंधी तैयारी बहुत उच्च स्तर की है।’’ भदौरिया ने कहा कि वायुसेना ने पिछले एक वर्ष में पाकिस्तान के बालाकोट में एक आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हमले समेत कई उपलब्धियों को हासिल किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने अतीत पर गर्व है, लेकिन हम अतीत की अपनी उपलब्धियों के बल पर ही आराम से नहीं बैठ सकते हैं। हमारा प्राथमिक ध्यान भविष्य के लिए प्रभावशाली हवाई शक्तियों का निर्माण और उनका रखरखाव जारी रखना है।’’ भदौरिया ने दोहराया कि भारत ने 27 फरवरी को एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराया था जबकि एक मिग-21 को खो दिया था। पाकिस्तान इस बात से इनकार करता रहा है कि भारत ने उसके एफ -16 विमानों में से एक को मार गिराया है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या भारतीय वायुसेना बालाकोट की तरह के एक और हमले के लिए तैयार है तो एयर चीफ मार्शल ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की आतंकवादी गतिविधि का सरकार के निर्देश के अनुसार जवाब दिया जायेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान भविष्य में भारतीय वायुसेना के संचार नेटवर्क को अवरुद्ध करने में सक्षम होगा, तो उन्होंने कहा कि सुरक्षित रेडियो संचार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा बनाया गया है। पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान 27 फरवरी को पाकिस्तानी एफ-16 का पीछा करने के दौरान रेडियो संदेश नहीं सुन पाये थे क्योंकि पाकिस्तान ने संचार नेटवर्क को अवरूद्ध कर दिया था। वायुसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘वे (पाकिस्तान) अब रेडियो संदेश नहीं सुन सकेंगे और हमारे संचार नेटवर्क को अवरूद्ध भी नहीं कर पायेंगे।’’

बालाकोट में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर के ‘‘पुन: सक्रिय’’ होने की खबरों पर उन्होंने कहा, ‘‘यदि हमने बालाकोट हमलों को अंजाम नहीं दिया होता, तो आतंकवादी गतिविधियों का स्तर और अधिक ज्यादा होता।’’ जब उनसे ड्रोनों का इस्तेमाल करके पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में हथियार गिराये जाने की पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों की घटनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि यह बहुत गंभीर खतरा है। यह एक नया खतरा है। यह ऐसी घटना नहीं है, जिसकी हमने उम्मीद नहीं की थी। स्थिति से निपटने के लिए पहले ही कुछ उपाय किए गए थे।’’ भदौरिया ने कहा, ‘‘यह हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का मुद्दा है और आवश्यक कदम उठाये जायेंगे...कार्रवाई शुरू कर दी गई है।’’ चीन के हेलीपैड और सीमा पर अन्य सैन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण पर उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना उनके बुनियादी ढांचे के घटनाक्रम पर नजर रख रही है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सभारतीय वायुसेना स्ट्राइकमोदी सरकारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो