लाइव न्यूज़ :

'एक झूठी मनगढ़ंत कहानी बनाकर मुझे 5 माह तक जेल के अंदर रखा गया', जेल से निकलते ही बोले हेमंत सोरेन

By रुस्तम राणा | Updated: June 28, 2024 17:31 IST

अपनी जमानत पर झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, "एक झूठी मनगढ़ंत कहानी बनाकर मुझे पांच महीने तक सलाखों के पीछे रखा गया। हम देख रहे हैं कि कैसे न्यायिक प्रक्रिया सिर्फ दिन या महीने नहीं बल्कि सालों लग रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसोरेन के जेल से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में जेएमएम समर्थकों ने जयकारे लगाएसोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने न्यायपालिका और लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दियाजेल से निकलते ही उन्होंने केंद्र सरकार और न्यायिक व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया

रांची:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रमुख हेमंत सोरेन आज (28 जून) जेल से रिहा हो गए। झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कथित भूमि घोटाला मामले में सोरेन को जमानत दे दी है। सोरेन के जेल से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में जेएमएम समर्थकों ने जयकारे लगाए और उनके पक्ष में नारे लगाए। सोरेन की पत्नी और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन ने न्यायपालिका और लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। जेल से रिहा होने के बाद सोरेन लोगों की ओर हाथ हिलाते और अपने पिता और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन से आशीर्वाद मांगते देखे गए। अधिकारी ने कहा, "कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हेमंत सोरेन को जेल से रिहा कर दिया गया।"

जेल से निकलते ही उन्होंने केंद्र सरकार और न्यायिक व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया। अपनी जमानत पर झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, "एक झूठी मनगढ़ंत कहानी बनाकर मुझे पांच महीने तक सलाखों के पीछे रखा गया। हम देख रहे हैं कि कैसे न्यायिक प्रक्रिया सिर्फ दिन या महीने नहीं बल्कि सालों लग रही है। आज, यह पूरे देश के लिए एक संदेश है कि कैसे हमारे खिलाफ साजिश रची गई थी। हमने जो लड़ाई शुरू की और जो संकल्प लिए, हम उन्हें पूरा करने के लिए काम करेंगे।"

जनवरी में, सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित आरोपों पर गिरफ्तार किया था। जांच में आधिकारिक अभिलेखों की जालसाजी के माध्यम से बड़ी मात्रा में आय अर्जित करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें करोड़ों रुपये की भूमि के बड़े हिस्से को हासिल करने के लिए नकली विक्रेता और खरीदार शामिल हैं। संबंधित घटनाओं में, 22 मार्च को, एक विशेष पीएमएलए अदालत ने सोरेन की न्यायिक हिरासत 4 अप्रैल तक बढ़ा दी। 

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम