लाइव न्यूज़ :

मुझे और सावधानी बरतनी चाहिए थी: कोविड-19 से पीड़ित वरूण धवन ने कहा

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:12 IST

Open in App

(इंट्रो और हेडलाइन में संशोधन के साथ)

मुंबई, सात दिसंबर पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन ने सोमवार को लोगों से इस महामारी के बीच “अतिरिक्त सतर्कता” बरतने की अपील की और कहा कि उन्हें अपने आप को बीमारी से बचाने के लिए और सावधानी बरतनी चाहिए थी।

अभिनेता चंडीगढ़ में अपनी अगली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग के दौरान सह कलाकारों नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

धवन (33) ने इंस्टाग्रम पर पहली बार अपनी बीमारी के बारे में लिखा।

उन्होंने अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘ मैं इस महामारी के दौर में काम पर लौटा और मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया। निर्माता द्वारा सारे एहतियात बरते गये थे लेकिन जिंदगी में कुछ भी पक्का नहीं है, खासकर कोविड-19 तो बिल्कुल नहीं। इसलिए अतिरिक्त सतर्कता बरतिये, मैं मानता हूं कि मुझे और सावधानी बरतनी चाहिए थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने शुभचिंतकों का उनके असीमित प्यार के लिए आभारी हूं।’’

धवन ने लिखा, ‘‘ मैं रोज शीघ्र स्वस्थ्य होने के संदेश देखता हूं और मेरा मनोबल ऊंचा रहता है। आपको धन्यवाद।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर