लाइव न्यूज़ :

मैंने जीडीपी का मुद्दा उठाया, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरे परिवार के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गयाः दूबे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 16:42 IST

शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए दूबे ने कहा, ‘‘सोमवार को मैंने एक विशेषज्ञ को उद्धृत करते हुए जीडीपी के संबंध में कुछ बातें कही थी। जिसको जीडीपी मानना है, जीडीपी माने, जिसको हैप्पीनेस इंडेक्स मानना है, वह हैप्पीनेस इंडेक्स माने।

Open in App
ठळक मुद्देजिसको गांव, गरीब को मानना है, वह गांव गरीब को माने और जिसको अमेरिका को मानना है, वह अमेरिका को माने।सदन में बोलने के संदर्भ में इस प्रकार की जो घटनाएं होती है, ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधि पर रोक लगाने के लिये कानून बने।

लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दूबे द्वारा जीडीपी के बारे में दिए गए वक्तव्य को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने का मुद्दा उठाया और सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिये कानून बनाने की मांग की।

शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए दूबे ने कहा, ‘‘सोमवार को मैंने एक विशेषज्ञ को उद्धृत करते हुए जीडीपी के संबंध में कुछ बातें कही थी। जिसको जीडीपी मानना है, जीडीपी माने, जिसको हैप्पीनेस इंडेक्स मानना है, वह हैप्पीनेस इंडेक्स माने। जिसको गांव, गरीब को मानना है, वह गांव गरीब को माने और जिसको अमेरिका को मानना है, वह अमेरिका को माने।’’

उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी बातें तर्क के साथ रखी थी, लेकिन मीडिया, खासकर सोशल मीडिया पर उनकी बात के संदर्भ में उनके परिवार के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया। दूबे ने कहा कि उनका सरकार से आग्रह है कि सदन में बोलने के संदर्भ में इस प्रकार की जो घटनाएं होती है, ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधि पर रोक लगाने के लिये कानून बने।

बालिया से भाजपा सांसद वीरेन्द्र सिंह ने दूबे का समर्थन करते हुए कहा कि वह गांव से हैं, किसान है। जीडीपी को नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि जीडीपी हमारे गांव, किसान का पैमाना तय नहीं कर सकती। भाजपा की जसकौर मीणा ने पिछड़े वर्गों के संबंध में क्रीमी लेयर का मुद्दा उठाया और उनके हितों की सुरक्षा करने की मांग की।

भाजपा के अजय निषाद ने नीलगाय, जंगली सुअर एवं अन्य जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान किये जाने का मुद्दा उठाया और सरकार से किसानों के हित में फसलों को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाने की मांग की ।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंडसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह